विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'प्रदूषण, महंगाई और भ्रष्टाचार...', दिल्ली चुनाव में करारी हार पर क्या बोले राहुल गांधी और देवेंद्र यादव

Updated: Sat, 08 Feb 2025 08:06 PM (IST)

Delhi Elections 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया। 1998 के बाद बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है। कुल 70 विधानसभा सीट में से आम आ ...और पढ़ें

Delhi Chunav: कांग्रेस के राहुल गांधी ने हार पर दिया अपना रिएक्शन।
Delhi Chunav: कांग्रेस के राहुल गांधी ने हार पर दिया अपना रिएक्शन।

HighLights

  1. 27 सालों बाद सत्ता में लौटी भाजपा।
  2. केजरीवाल और राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।BJP won Delhi elections: देश की राजधानी में 27 वर्षों बाद भगवा लहराया। दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मिला जनादेश। 1998 से सत्ता से दूर थी भाजपा। चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था- दिल्ली के लोग मुझ पर विश्वास करें।

दिल्ली को संवारने के लिए मैं खुद समय दूंगा। दिल्लीवालों ने मोदी पर विश्वास करते हुए यहां डबल इंजन की सरकार बना दी। 70 सीटों में से 48 पर भाजपा जीती। आम आदमी पार्टी 22 पर सिमटी।

दिल्लीवासियों के अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी-राहुल गांधी

कांग्रेस और आप ने हार के बाद अपनी -अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें लोकसभा सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि दिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और सभी मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। प्रदूषण, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध - दिल्ली की प्रगति और दिल्लीवासियों के अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी।

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Chunav Result) के परिणाम स्पष्ट संकेत हैं कि अरविंद केजरीवाल की झूठ और धोखे की राजनीति को दिल्ली की जनता नकार चुकी है। कांग्रेस संगठन के सभी सिपाहियों ने न्याय की लड़ाई बेहद मजबूती के साथ लड़ी मगर परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आये।

मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं-केजरीवाल

हम अपनी कमियों और गलतियों की समीक्षा करेंगे और दिल्ली की जनता की सेवा का कार्य निरंतर जारी रखेंगे, दिल्ली वालों के साथ हर क्षण खड़े रहेंगे। जनता का जनादेश शिरोधार्य है।

आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, "हम लोग दिल्ली के जनादेश को बड़ी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है।"

यह भी पढ़ें: Delhi Chunav Result 2025 LIVE: 'हर भ्रष्टाचार की जांच होगी, जिसने भी लूटा उसे सब लौटाना होगा', दिल्ली में जीत के बाद बोले PM मोदी