Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या है ऑड-ईवन फॉर्मूला? प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली में कब-कब लगाया गया यह नियम?

    By GeetarjunEdited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 02:27 PM (IST)

    Delhi Pollution Odd Even Formula दिल्ली में प्रदूषण से हालात चिंतजनक हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की सलाह पर दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को कम क ...और पढ़ें

    दिल्ली में लागू हुआ ऑड-ईवन फॉर्मूला क्या है?
    दिल्ली में लागू हुआ ऑड-ईवन फॉर्मूला क्या है?

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर नहीं हो रहा कम।
    2. प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने लागू किया ऑड-ईवन फॉर्म्यूला।
    3. ग्रेप का चौथा चरण भी लागू, डीजल के भारी वाहनों पर लगा बैन।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से हालात चिंतजनक हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की सलाह पर दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया है। इसके चलते अब राजधानी की सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों के लिए नियम बदल गए हैं। अब सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो जाएगी।

    कब- कब लागू हुआ ऑड-ईवन?

    ऑड-ईवन इससे पहले दिसंबर 2015 और जनवरी 2016 इसके अलावा 2019 में लागू हो चुका है। इससे कुछ हद तक प्रदूषण को कम करने में सहायता मिलती है। दिल्ली में ऑड-ईवन नियम (Odd Even Rule) दिवाली बाद 13 नवंबर से लागू हो जाएगा, जो 20 नवंबर तक लागू रहेगा।

    क्या है ऑड-ईवन नियम?

    ऑड-ईवन नियम पहली बार वर्ष 2016 में प्रदूषण बढ़ने पर लागू किया गया था। इस नियम के तहत सड़कों पर निजी वाहन को वैकल्पिक दिन दिए जाते हैं, जिस दिन वो अपने वाहनों को सड़कों पर दौड़ा सकते हैं और वो दिन उनकी नंबर प्लेट के आखिरी अंक पर निर्भर करता है।

    इस योजना के तहत अगर आपने गाड़ी के नंबर का आखिरी अंक सम (Odd Number) है तो वाहन सम तारीख (Odd Date) पर सड़कों पर चलेंगे। इसके साथ ही अंक अगर विषम है तो विषम तारीख को वाहन सड़क पर चलेंगे।

    खबरें और भी

    Odd Date (सम अंक) Even Date (विषम अंक)
    0 1
    2 3
    4 5
    6 7
    6 7
    8 9

    कब तक रहेगा ऑड-ईवन?

    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए नियमित तौर पर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद दिल्ली प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है, उसको देखते हुए दिवाली के अगले दिन एक हफ्ते का ऑड-ईवेन का फार्मूला लागू किया जाएगा। यह 13 नवंबर से 20 नवंबर तक लागू रहेगा।

    ये भी पढ़ें-

    कितनी बार लागू हो चुका है ऑड-ईवन?

    इससे पहले 2019 में 4-15 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू हुआ था। उससे पहले भी एक जनवरी से 15 जनवरी 2016 तक दिल्ली में इस फॉर्मूले का इस्तेमाल हुआ। इसके बाद 15 से 30 अप्रैल के बीच भी दिल्ली में ऑड-ईवन लगाया गया था।

    दिल्ली में ग्रेप का चौथा चरण लागू

    गोपाल राय ने कहा कि BS-III पेट्रोल वाहनों और BS-IV डीजल वाहनों पर जो प्रतिबंध लगाया गया था, वह GRAP-4 में भी जारी रहेगा। LNG, CNG और इलेक्ट्रिक ट्रकों, आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छोड़कर अन्य ट्रकों की दिल्ली में एंट्री बैन है।

    इसके अलावा GRAP-3 में फ्लाईओवर, ओवरब्रिज और पावर ट्रांसमिशन पाइपलाइनों पर विध्वंस कार्य को छूट दी गई थी। हालांकि, अब उन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    दिल्ली का एक्यूआई

    दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह प्रदूषण का स्तर सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से लगभग सात से आठ गुना अधिक दर्ज किया गया, क्योंकि इस क्षेत्र में लगातार सातवें दिन जहरीली धुंध बनी रही। 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI), हर दिन शाम 4 बजे दर्ज किया गया, शनिवार को 415 से बढ़कर रविवार को 454 हो गया।