Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देश-दुनिया के करोड़ों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना भारत मंडपम, अब G20 सम्मेलन के बाद क्या होगा इसका?

    By sanjeev GuptaEdited By: Geetarjun
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 02:03 AM (IST)

    प्रगति मैदान में बना जो भारत मंडपम दो दिनों से देश-दुनिया में शक्ति एवं लाखों-करोड़ों लोगों में आकर्षण का केंद्र बना है उसमें आगे भी खास आयोजन ही हो प ...और पढ़ें

    देश-दुनिया के करोड़ों लोगों का का आकर्षण का केंद्र बना भारत मंडपम, अब G20 सम्मेलन के बाद क्या होगा इसका?
    देश-दुनिया के करोड़ों लोगों का का आकर्षण का केंद्र बना भारत मंडपम, अब G20 सम्मेलन के बाद क्या होगा इसका?

    HighLights

    1. इसी सप्ताह आईटीपीओ को इसे वापस सौंप देगा विदेश मंत्रालय, लेकिन यहां नहीं होगा किसी मेले-प्रदर्शनी का आयोजन।
    2. आम दर्शकों की पहुंच से भी रहेगा दूर, विज्ञान भवन की तरह यहां भी होंगे केवल बड़े और विशिष्ट कार्यक्रम।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। प्रगति मैदान में बना जो भारत मंडपम (Bharat Mandapam), दो दिनों से देश-दुनिया में शक्ति एवं लाखों-करोड़ों लोगों में आकर्षण का केंद्र बना है, उसमें आगे भी ''खास'' आयोजन ही हो पाएंगे। भीतर से इसे देख पाना भी हर किसी के लिए संभव नहीं होगा। विभिन्न मेले-प्रदर्शनियों के लिए प्रगति मैदान में जाने वाले दर्शक भी इसे केवल बाहर से ही निहार पाएंगे।

    जानकारी के अनुसार, फिलहाल यह भारत मंडपम विदेश मंत्रालय के कब्जे में है, लेकिन बहुत ही जल्द इसे फिर से भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) को सौंप दिया जाएगा। बावजूद इसके ये विशिष्ट आयोजनों के ही लिए आरक्षित रहेगा।

    सिर्फ बड़े आयोजन होंगे

    फिलहाल जिस तरह के कार्यक्रम विज्ञान भवन में होते हैं, कमोबेश वैसे ही अथवा उससे भी बड़े आयोजन यहां किए जाएंगे। आईटीपीओ अधिकारियों के मुताबिक भारत मंडपम में न कोई मेला लगेगा और न प्रदर्शनी। न ही इसे देखने के लिए आम लोगों को इसमें प्रवेश मिल पाएगा।

    इस मंडपम में केवल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन और बैठकों का ही आयोजन होगा। उस दौरान भी इसमें केवल वही लोग अंदर जा सकेंगे, जिन्हें उस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मंडपम विश्व स्तरीय अत्याधुनिक सुविधाओं-उपकरणों से सुसज्जित स्थल है।

    विशिष्टताएं प्रभावित होने का जोखिम

    इसे सामान्य आयोजनों के लिए खोलकर उसकी विशिष्टताएं प्रभावित करने का जोखिम नहीं लिया जा सकता। आईटीपीओ के आला अधिकारियों ने यह भी बताया कि जी 20 के चलते भारत मंडपम की अहमियत और इसकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई है।

    खबरें और भी

    इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय अपने आयोजनों के लिए इसकी बुकिंग कराना चाह रहे हैं। कुछ बुकिंग हो भी गई हैं तो कई आयोजनों के लिए अभी बातचीत चल रही है।

    ये भा पढ़ें- G20 Summit: सेंट्रल दिल्ली में रहा पुलिस का कड़ा पहरा, रिंग रोड समेत कई सड़कों पर दोपहर तक नहीं चला यातायात

    हटाए जा सकते हैं लेजर शो, फव्वारे

    अधिकारियों ने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले और विश्व पुस्तक मेले में भी केवल कुछ व्यापारिक बैठकों के लिए ही इस मंडपम में अनुमति दी जा सकती है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मंडपम के बाहर लेजर शो और संगीतमय फव्वारों जैसे आकर्षण केवल जी-20 के लिए थे, अब उन्हें हटा लिया जाएगा।