विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जारी है सर्दी का सितम, 22 दिसंबर के बाद कोहरा फिर करेेगा परेशान

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 21 Dec 2016 07:41 AM (IST)

न्यूनतम तापमान ने बीते चार सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सफदरजंग में 19 दिसंबर 2011 को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज हुआ था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली में सर्दी का सितम जारी है। सोमवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरा एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ठंड से राहत मिलने के आसार कम कम हैं और तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार को सबसे कम तापमान लोदी रोड में दर्ज किया गया, जो 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान ने बीते चार सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सफदरजंग में 19 दिसंबर 2011 को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज हुआ था। साल 2012 से 2015 तक 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ था।

जारी है कोहरे का सितम, एक महीने तक बाधित रहेंगी 80 ट्रेनें

दिल्ली समेत आसपास के मैदानी इलाकों में अगले 2 दिनों तक तापमान सामान्य रह सकता है। 22 दिसंबर से मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। उसके बाद से 27 दिसंबर तक कोहरा छा सकता है। दिल्ली में चार दिनों से लगातार उत्तर की ठंडी हवाएं दिल्ली की तरफ आ रही हैं, जिससे सुबह के समय तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

कम हुआ कोहरे का असर, प्रदूषण के स्तर में भी आई कमी

दिल्ली में सोमवार को कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से कम दर्ज हुआ। पूसा में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में 22 दिसंबर के बाद दौरान घना कोहरा लौटने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि 22 दिसंबर को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की स्थिति बन सकती है।