यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Metro: उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन से नीचे कूदी महिला, मौत; CCTV में पूरी वारदात कैद
राजधानी दिल्ली के ब्लू लाइन के उत्तम नगर (वेस्ट) मेट्रो स्टेशन के ऊपर से सड़क पर कूदकर आज सुबह एक महिला ने अपनी जान दे दी। महिला का चार-पांच साल से डि ...और पढ़ें

HighLights
- महिला ने मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म से सड़क पर लगाई छलांग।
- नहीं मिला सुसाइड नोट, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। (Delhi Metro Hindi) उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन प्लेटफार्म से एक महिला ने सड़क पर छलांग लगा दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान अनीता देवी (40) के तौर पर हुई। वह डिप्रेशन का शिकार थी, जिसका कुछ साल से इलाज चल रहा था।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
जांच के दौरान पुलिस (Delhi Police) को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। डीसीपी मेट्रो राम गोपाल नाईक के मुताबिक,वीरवार दोपहर करीब बारह बजे उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन से एक महिला के कूदने के संबंध में पीसीआर कॉल मिली।
पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला एक महिला प्लेटफार्म से नीचे सड़क पर कूद गई है। घायल महिला को अचेत हालत में डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान ओल्ड उत्तम नगर निवासी अनीता देवी के तौर पर हुई।
महिला की बीस साल पहले हुई थी शादी
लगभग बीस साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह गृहणी थी। पुलिस को उसके परिजन ने बताया वह डिप्रेशन से पीड़ित थी और उनका पिछले चार पांच साल से इलाज चल रहा था।
खबरें और भी
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें यह महिला सुबह 10.56 पर अकेले मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करते नजर आई। इसके बाद 11.36 पर उसने प्लेटफॉर्म से नीचे छलांग लगा दी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में शराब की बोतल लेने वाले यात्रियों को जरूरी खबर, DMRC ने जारी की नई एडवाइजरी