Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Crime: पति-जेठ और देवर की ये सच्चाई बनी महिला की हत्या की वजह, बेड बॉक्स में मिली थी लाश; पुलिस भी हैरान

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 07:37 PM (IST)

    विवेक विहार थाना क्षेत्र में एक महिला का शव ट्रॉली बैग में मिला। पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है और उसके पति और रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। जांच ...और पढ़ें

    विवेक विहार में पति और रिश्तेदारों ने मिलकर की महिला की हत्या।
    विवेक विहार में पति और रिश्तेदारों ने मिलकर की महिला की हत्या।

    HighLights

    1. पति ने ही रिश्ते के दो भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की
    2. तीन ने शव ट्रॉली बैग में पैक करके बेड में छिपाया था, बदबू आने के बाद खुला राज

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। विवेक विहार थाना क्षेत्र के सत्यम एन्क्लेव के एक फ्लैट में शुक्रवार को ट्रॉली बैग में महिला का शव मिला था। महिला की पहचान पुलिस ने कर ली है। महिला की हत्या में चौंकाने वाली बात सामने आई है। 

    पुलिस सूत्रों का दावा है फ्लैट के अंदर पति व रिश्ते के देवर व जेठ को महिला ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। विरोध करने पर ईंट से सिर पर हमला करके महिला की हत्या कर दी। शव को कंबल में लपेटकर ट्रॉली बैग में पैक किया और बेड के अंदर छिपा दिया था। पुलिस ने महिला के पति के सगे मौसेरे भाई और रिश्ते के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। विवेक विहार थाने की टीम पति की तलाश में बिहार के सुपौल जिले में छापेमारी कर रही है। 

    पंजाब के लुधियाना में है महिला का मायका 

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बिहार के सुपौल में रहती थी। उसका मायका पंजाब के लुधियाना में है। महिला के पति का अधेड़ उम्र का सगा मौसेरा भाई सत्यम एन्क्लेव में फ्लैट में रहता है। वह अपने फ्लैट में बच्चों को अंग्रेजी का ट्यूशन पढ़ाता है। उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं, जो पटेल नगर में उससे अलग रहते हैं। महिला सोमवार को अपने पति व रिश्ते के देवर के साथ दिल्ली घूमने आई थी। वह तीनों सत्यम एन्क्लेव में फ्लैट में ठहरे थे। 

    पति को देवर और जेठ के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा

    आरोप है कि रात के वक्त महिला की जब नींद खुली तो उसने फ्लैट के दूसरे कमरे में अपने पति और उसके मौसेरे भाई और देवर को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। महिला ने विरोध किया और चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला को शांत करवाने के लिए उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। खून बहकर फ्लैट के बाहर तक चला गया। तीनों बुरी तरह से डर गए। उन्होंने शव को ट्रॉली बैग में पैक किया और बेड में रख दिया। तीनों फरार हो गए। 

    खबरें और भी

    पति का मौसेरे भाई के साथ था अवैध संबंध

    शुक्रवार को फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैट के मालिक को गिरफ्तार किया। इसके बाद महिला के रिश्ते के देवर को उस वक्त जीआरपी की मदद से इटावा में ट्रेन से गिरफ्तार किया, जब वह बिहार भाग रहा था। पुलिस उसे पकड़कर दिल्ली ले आई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि महिला के पति का पिछले कई सालों से अपने मौसेरे भाई के साथ संबंध था। 

    महिला के पति के पकड़े जाने पर ही महिला की हत्या की सही वजह का पता चलेगा। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। - नेहा यादव, अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त शाहदरा

    यह भी पढ़ें- Delhi Murder: घर के बाहर टहल रहे युवक पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, पुलिस को इस बात की आशंका