Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Election 2025: प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली गारंटी

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 01:10 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सभी प्रमुख दल लोकलुभावन वादे कर रह रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली कांग्रेस ने भी सोमवार को सत्ता में आने पर प्यारी दीदी यो ...और पढ़ें

    कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने की घोषणा करते कांग्रेस नेता। फोटो- ध्रुव कुमार
    कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने की घोषणा करते कांग्रेस नेता। फोटो- ध्रुव कुमार

    HighLights

    1. दिल्ली में बैठा है सपनों का सौदागर- देवेंद्र यादव
    2. कर्नाटक की गृहलक्ष्मी स्कीम दिल्ली में भी होगी लागू- कांग्रेस

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी पहली गारंटी सोमवार को जारी की है। कांग्रेस ने प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है।

    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने संयुक्त रूप से योजना को जारी किया है।

    दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव की फाइल फोटो। 

    दिल्ली में बैठा है सपनों का सौदागर- देवेंद्र यादव

    इस दौरान देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में एक सपनों का सौदागर बैठा हुआ है, जो वादे तो खूब करता है, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रहता है, लेकिन कांग्रेस हमेशा अपनी बात को पूरा करती है। लोग भी इसीलिए पार्टी पर भरोसा करती है।

    उन्होंने आगे कहा कि जब दिल्ली में केजरीवाल अपनी कोई योजना लागू नहीं कर पाते तो केंद्र सरकार और एलजी पर रुकावट डालने का आरोप लगाते हैं, लेकिन पंजाब में तो उनकी पूर्ण राज्य वाली सरकार है, वहां पर वह क्यों नहीं महिलाओं को अभी तक महिला सम्मान राशि क्यों नहीं दे पाएं? सच तो यही है कि उनकी नीयत में खोट है।

    पहली कैबिनेट मीटिंग में योजना को देंगे मंजूरी- अलका लांबा

    इसी क्रम में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने कहा कि केजरीवाल अपनी शीशमहल में तो जनता के टैक्स का पैसा लगाते हैं, लेकिन महिलाओं को कुछ नहीं देती। अगर पंजाब की महिलाएं उनसे जवाब मांगती है तो आप सरकार उन्हें कांग्रेसी कह देती है। दिल्ली की परमानेंट समस्याओं को कोई टेम्परेरी सरकार या सीएम नहीं सुलझा सकती। इस बार दिल्ली में कांग्रेस की परमानेंट सरकार बनेगी और पहली कैबिनेट मीटिंग में ही इस योजना को मंजूरी देकर पहली मार्च से ही महिलाओं के खाते में यह राशि डालना शुरू कर देगी।

    कांग्रेस के 30 से अधिक वरिष्ठ नेता संभालेंगे मोर्चा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की लगातार बढ़ रही सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी को पुख्ता किया है। एक तरफ वार रूम से प्रत्याशियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ आप और भाजपा को मुंहतोड़ दवाब देने के लिए 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को भी मैदान में उतारा जा रहा है।

    खबरें और भी

    इसमें कांग्रेस के सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से लेकर प्रवक्ता तक शामिल हैं। ये सभी वरिष्ठ नेता रोज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता करेंगे।

    चुनावी मैदान में उतरेंगे कांग्रेस के दिग्गज

    कांग्रेस के घोषणापत्र यानी गारंटियों को भी जारी करेंगे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में कांग्रेस की टॉप लीडरशिप इस चुनावी मैदान में उतरेगी। इनके लिए बड़ी रैलियों से लेकर प्रत्याशियों के यहां पर जनसभाओं तक के लिए समय निर्धारित किया गया है। इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम किए जाएंगे।

    इनके अलावा जिन 30 से अधिक नेताओं की ड्यूटी प्रेसवार्ता के लिए लगाई गई है, उनमें उनमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, जयराम रमेश, पवन खेड़ा, दीपेंद्र हुड्डा, कन्हैया कुमार, अजय राय, कुमारी शैलजा, जिग्नेश मेवानी, भूपेश बघेल, अजय माकन, चरणजीत सिंह चन्नी आदि का नाम शामिल है।

    ये भी पढ़ें-

    Delhi Election 2025: AAP की कांग्रेस को धमकियां...', क्या टूटने की कगार पर I.N.D.I.A. गठबंधन?

    Delhi Election 2025: चुनाव से पहले मजबूत हो रहा कांग्रेस का कुनबा, आप नेताओं ने थामा 'हाथ' का साथ; माकन ने कराया शामिल