Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

    By JagranEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 28 Sep 2022 09:37 AM (IST)

    Delhi Flood News दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच चुका है। इससे राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बुधवार क ...और पढ़ें

    Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
    Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर बुधवार सुबह 206.59 मीटर पर पहुंच गया है जबकि यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

    यमुना का जलस्तर बढ़ने से लोहा पुल बंद, 19 ट्रेनें निरस्त

    यमुना में जलस्तर बढ़ने से मंगलवार शाम को लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया है, इस वजह से 19 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा कटिहार हमसफर, काठगोदाम संपर्क क्रांति, हरिद्वार एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस सहित 29 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया। इन ट्रेनों को पुरानी दिल्ली से शाहदरा की बजाय तिलक ब्रिज से होकर चलाया गया।

    यमुना बाजार व आसपास की कॉलोनियों के घरों में घुसा पानी

    जलस्तर बढ़ने से यमुना बाजार और इसके आसपास की कॉलोनियों के घरों में पानी घुस गया है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    गौरतलब है कि हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। इसके साथ ही प्रशासन ने चेतावनी जारी कर निचले इलाकों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।

    इसे लेकर सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बचाव कार्य के लिए 38 बोट तैनात की हैं। इससे पहले वर्ष 1978 में यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड 207.49 मीटर के स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद 2013 में यमुना का जलस्तर 207 मीटर से अधिक 207.32 तक पहुंचा था।

    खबरें और भी

    गाजियाबाद: लोनी से गुजरने वाली चार ट्रेन प्रभावित

    यमुना का जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली में लोहे के पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद की गई है। इससे गाजियाबाद के लोनी से गुजरने वाली चार ट्रेन प्रभावित हुई हैं। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं कुछ गाड़ियों को रुट बदल कर चलाया जाएगा।

    ये ट्रेन हुई प्रभावित

    • 04401 दिल्ली से सहारनपुर नोली समय 7:45
    • 05000 शामली से दिल्ली लोनी समय 7:55
    • 14546 सहारनपुर से दिल्ली 10:40
    • 04402 शामली से दिल्ली 6:30 pm

    दिल्ली के इन इलाकों को जाम मुक्त करने की तैयारी, 3 अंडरपास का निर्माण कराएगी केजरीवाल सरकार

    क्या था दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन मिड नाइट', रात भर नहीं सोये एक लाख पुलिसकर्मी