यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Murder: नरेला में ईंट-पत्थरों से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, अभी तक नहीं हो पाई पहचान; इलाके में दहशत
Delhi Crime News दिल्ली के नरेला से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक युवक की ईंट और पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह पार्क में आए ...और पढ़ें

HighLights
- नरेला स्मृति पार्क में एक युवक का बेरहमी से मर्डर।
- स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली के नरेला स्मृति पार्क में शुक्रवार सुबह क्षत-विक्षत हालत में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। ऐसा लगता है कि युवक की ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई।
युवक की लाश देख लोगों ने पुलिस को किया सूचित
सुबह सात बजे पार्क में सुबह की सैर करने आए लोगों ने युवक की लाश देखी और पुलिस को जानकारी दी। नरेला थाना पुलिस ने मृतक के शब्द को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।