Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जंतर-मंतर पर हिंसक हुआ नीट पेपर लीक प्रदर्शन, पुलिस पर जानलेवा हमला; 11 FIR दर्ज

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:20 PM (GMT+05:30)

    नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हिंसक हो गया है, जहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बूथों पर कब्जा कर पुलिसकर्मियों पर हमला किया। ...और पढ़ें

    पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज की, 80 वीडियो फुटेज मिले।

    पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज की, 80 वीडियो फुटेज मिले।

    HighLights

    1. नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर हिंसक हो गया।

    2. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बूथों पर कब्जा कर पुलिसकर्मियों पर हमला किया।

    3. पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज की, 80 वीडियो फुटेज मिले।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक का विरोध और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर किया जा रहा प्रदर्शन लगातार हिंसक और अराजक रूप लेता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर और आसपास की सड़कों पर स्थित पुलिस बूथों व बैरिकेड्स पर कब्जा कर लिया है।

    2026-07-23T061753Z_3_LYNXMPEM6M04Z_RTROPTP_3_INDIA-POLITICS

    साथ ही वहां तैनात दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों पर बर्बरतापूर्वक हमले किए जा रहे हैं। पुलिस को जंतर-मंतर, संसद मार्ग, टालस्टाय मार्ग, जनपथ, अशोक रोड और रायसीना रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के 80 ऐसे वीडियो फुटेज मिले हैं, जिनमें उपद्रवियों द्वारा पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटते और उनकी वर्दी फाड़ते देखा जा रहा है। उपद्रव के इस मामले में पुलिस अब तक कुल 11 एफआइआर कर चुकी है।

    दो एसीपी समेत पुलिसकर्मियों की पिटाई और पथराव करने पर हत्या के प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग और जंतर-मंतर पर दो बार पुलिस टीमों को निशाना बनाया था। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने पहले दोपहर साढे चार बजे एसीपी पंजाबी बाग जय प्रकाश को पकड़कर बुरी तरह पीटा और पथराव शुरू कर दिया।

    स्थिति नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। उसके बाद रात 8.30 बजे संसद मार्ग-टालस्टायय मार्ग चौराहे के पास एसीपी विवेक भगत समेत तीन पुलिसकर्मियों को घेरकर जमीन पर गिराकर पीटा गया। इसके बाद पुलिस और आरएएफ के जवानों पर जमकर पथराव किया गया।

    खबरें और भी

    इन दोनों घटनाओं को लेकर कनाट प्लेस थाने में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ दंगा करने, पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं में एक और नई एफआइआर दर्ज की गई है।

    दोपहर एक बजे से रात दो बजे तक उपद्रव

    दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट के अनुसार, रोज दोपहर करीब एक बजे दिल्ली-एनसीआर और खासकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों (जाफराबाद, सीलमपुर, उस्मानपुर, जामा मस्जिद, दरियागंज, निजामुद्दीन, बाटला हाउस और शाहीन बाग आदि) से हजारों की संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं।

    ये भीड़ रात करीब दो बजे तक रुककर पुलिस और मीडियाकर्मियों पर हमला, पथराव और तोड़फोड़ कर रही है। पुलिस को संदेह है कि किसी राजनीतिक पार्टी की शह पर इन अराजक तत्वों को उकसा कर राजधानी की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के लिए भेजा जा रहा है।

    इंटरनेट मीडिया पर फैली अफवाहों का पुलिस मुख्यालय ने किया खंडन

    बृहस्पतिवार को भी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रदर्शन को लेकर कई फर्जी और भ्रामक खबरें पोस्ट की गईं। स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने समय-समय पर इन सभी भ्रामक पोस्ट्स का आधिकारिक खंडन किया।

    यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट, बिना सिम... जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी कैसे कर रहे सीक्रेट कम्युनिकेशन?