विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेहरू पार्क में बनेगा भव्य ट्यूलिप गार्डन, सालभर खिले रहेंगे फूल और होंगी मनोरंजक गतिविधियां

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:42 AM (IST)

एनडीएमसी नई दिल्ली के नेहरू पार्क में एक बड़ा ट्यूलिप गार्डन विकसित कर रहा है, जिसमें सालभर मौसमी फूल और मनोरंजक गतिविधियां होंगी।

नेहरू पार्क में बनेगा भव्य ट्यूलिप गार्डन ( एआई जेनरेटेज इमेज )

नेहरू पार्क में बनेगा भव्य ट्यूलिप गार्डन ( एआई जेनरेटेज इमेज )

नई दिल्ली, निहाल सिंह। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजधानी में ट्यूलिप के आकर्षण को बढ़ाने के लिए नेहरू पार्क में बड़े ट्यूलिप गार्डन विकसित करने की योजना बनाई है।

इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है और स्थल तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कुछ लोग कर देते हैं सड़क किनारे वाहन खड़े

एनडीएमसी के अनुसार, अभी शांति पथ पर ट्यूलिप के फूल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इससे सड़क पर जाम लगता है और कई लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं।

पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण आगंतुक वहां अधिक समय नहीं बिता पाते हैं। ऐसे में नेहरू पार्क में नया ट्यूलिप गार्डन विकसित करने की योजना बनाई गई है, ताकि लोग परिवार के साथ आराम से समय बिता सकें और फूलों के बीच तस्वीरें भी खींच सकें।

नेहरू पार्क में ट्यूलिप गार्डन के साथ मनोरंजक गतिविधियां, ड्रोन फोटोग्राफी और संगीत जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है।

लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र

इससे लोग यहां अधिक समय बिता सकेंगे। एनडीएमसी शांति पथ पर भी पहले की तरह ट्यूलिप के फूल लगाएगी। नेहरू पार्क का नया गार्डन इसका अतिरिक्त आकर्षण होगा।

20 से 25 दिन तक ही खिलते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए नेहरू पार्क में सालभर मौसमी फूलों की बहार बनाए रखने की भी योजना है। इसे 'वैली ऑफ फ्लावर्स' के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि अलग-अलग मौसम में भी लोग यहां फूलों की खूबसूरती का आनंद ले सकें।

यह भी पढ़ें- एनडीएमसी का बड़ा कदम: गुणवत्ता सुधारने को लुटियंस दिल्ली के सार्वजनिक शौचालय को देगी गोद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।