Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को मानवाधिकार आयोग का नोटिस, मणिपुरी युवती की पिटाई के मामले में तलब की रिपोर्ट

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 08:56 AM (IST)

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मालवीय नगर के सतपुला पार्क में मणिपुरी युवती की पिटाई मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन ...और पढ़ें

    मणिपुरी युवती की पिटाई के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस। फोटो: आर्काइव

    मणिपुरी युवती की पिटाई के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. मानवाधिकार आयोग ने मणिपुरी युवती की पिटाई का संज्ञान लिया

    2. दिल्ली पुलिस कमिश्नर को दो सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश

    3. पीड़िता के स्वास्थ्य और जांच प्रगति की जानकारी मांगी गई

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मालवीय नगर थाना क्षेत्र स्थित सतपुला पार्क में आठ मार्च को मणिपुर की युवती की कथित पिटाई के मामले का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है।

    मित्र के साथ शाम के समय टहल रही मणिपुर की रहने वाली युवती पर कुछ लड़कों ने टिप्पणी की थी, जिसका उसने विरोध किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

    हालांकि पुलिस ने अगले ही दिन घटना में शामिल चारों नाबालिग आरोपितों को पकड़ लिया था। आयोग के मुताबिक घटना पीड़िता के मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मामला है।

    मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट में पीड़िता के स्वास्थ्य की स्थिति और जांच की प्रगति भी तलब की है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में SIR को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज, 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ERO बनाए गए एडीएम-एसडीएम