Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Whatsapp Call से लेते थे ऑर्डर, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो नाइजीरियन ड्रग तस्करों से दो किलो कोकीन बरामद

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:51 PM (IST)

    रेलवे पुलिस ने दिल्ली में अंतरराज्यीय कोकीन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो नाइजीरियन महिलाओं को 2.288 किलोग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। य ...और पढ़ें

    पुलिस ने इनके कब्जे से उनके बैग, अंडरगारमेंट और पेंट के अंदर टेप से चिपकाई गई 2.288 किलोग्राम कोकीन बरामद की है।

    पुलिस ने इनके कब्जे से उनके बैग, अंडरगारमेंट और पेंट के अंदर टेप से चिपकाई गई 2.288 किलोग्राम कोकीन बरामद की है।

    HighLights

    1. रेलवे पुलिस ने दो नाइजीरियन महिला तस्करों को दबोचा।

    2. 2.288 किलोग्राम कोकीन उनके पास से बरामद की गई।

    3. व्हाट्सएप कॉल से मुंबई के लिए ड्रग्स ऑर्डर लेते थे।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। रेलवे यूनिट की स्पेशल स्टाफ और हजरत निजामुद्दीन रेलवे थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय कोकीन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो नाईजीरियन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान चिकान्सो जेम्स और हैप्पीनेस ओकोये के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से उनके बैग, अंडरगारमेंट और पेंट के अंदर टेप से चिपकाई गई 2.288 किलोग्राम कोकीन बरामद की है।

    अवैध बाजार तक पहुंची खेप

    मुख्य आरोपित चिकान्सो जेम्स को पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड पर लिया है, जबकि हैप्पीनेस ओकोये को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से मुंबई से दिल्ली समेत एनसीआर तक फैले ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और बड़ी खेप अवैध बाजार तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर ली गई।

    कोकीन की यह खेप विकासपुरी इलाके से मिली

    रेलवे यूनिट के उपायुक्त बी भरत रेड्डी के मुताबिक, 31 जुलाई को इंस्पेक्टर शंभू नाथ की देखरेख में एएसआइ सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल सुखपाल और महिला कांस्टेबल पूजा प्लेटफार्म नंबर-1 पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस की नजर सामान लेकर घूम रहीं दो संदिग्ध नाइजीरियन महिलाओं पर पड़ी। दोनों को रोककर पूछताछ की गई।

    तलाशी लेने पर इनके बैग व अंडरगारमेंट व पेंट के अंदर टेप से चिपकाए करीब 11 पैकेट कोकीन के मिले। जिसका वजन 2.288 किलोग्राम था। पूछताछ में चिकान्सो जेम्स ने बताया कि कोकीन की यह खेप उसे विकासपुरी इलाके से मिली थी।

    खबरें और भी

    पुलिस अब सप्लायर, अन्य सहयोगियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है। पुलिस जांच में यह भी पता लगा रही है कि यह खेप किसे पहुंचाई जानी थी, इसके पीछे आर्थिक लेनदेन कैसे हुआ और इससे पहले गिरोह कितनी बार ड्रग्स की सप्लाई कर चुका है।

    बरामद ड्रग्स को पहुंचाना था मुंबई

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बरामद कोकीन की खेप को मुंबई पहुंचाना था। आरोपित महिला राजधानी से मुंबई जाने वाली थी, वह ट्रेन में सवार होती उससे पहले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जांच में पता चला है कि दोनों महिलाओं को नाईजीरिया के नंबर से वाट्सएप काॅल आती थी।

    काॅल में ही बताया जाता था कि उन्हें कहां से पार्सल लेना है और कहां देना है। फिलहाल, पुलिस आरोपित महिलाओं से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विकासपुरी में कहां और किसने कोकीन दी। इसके अलावा मुंबई में किसी सप्लाई देनी थी।

    यह भी पढ़ें- 'लंच ब्रेक में हुई दुर्घटना भी नौकरी से जुड़ी मानी जाएगी', दिल्ली HC ने दिए बीमा कंपनी ने मुआवजा देने के निर्देश

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के सोनिया विहार में ई-बस चार्जिंग स्टेशन पर लगी आग, एक बस और चार मोटरसाइकिलें जलकर खाक

    यह भी पढ़ें- E-20 फ्यूल पॉलिसी के विरोध में पैदल मार्च से पहले तहसीन पूनावाला हाउस अरेस्ट? दिल्ली पुलिस ने घर पर डाला डेरा