Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली को मिली 23,000 करोड़ की सौगात, गडकरी ने नई सड़क परियोजनाओं की घोषणा की; कनेक्टिविटी बेहतर करने पर जोर

    By Rais Rais Edited By: Sonu Suman
    Updated: Wed, 20 May 2026 06:00 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली के लिए 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की नई सड़क परियोजनाओं की घोषणा की, जिनमें एलिवेटेड कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे शामि ...और पढ़ें

    नितिन गडकरी ने दिल्ली के लिए 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की नई सड़क परियोजनाओं की घोषणा की।

    नितिन गडकरी ने दिल्ली के लिए 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की नई सड़क परियोजनाओं की घोषणा की।

    HighLights

    1. 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा।

    2. दिल्ली में ट्रैफिक कम करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने का लक्ष्य।

    3. एम्स से महिपालपुर-गुरुग्राम तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को दिल्ली से जुड़े लगभग 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की आगामी परियोजनाओं की घोषणा की।

    इनमें यूईआर-दो से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी के लिए 3500 करोड़ रुपये की छह-लेन परियोजना, नोएडा-फरीदाबाद हाई-स्पीड कारिडोर के लिए 7,500 करोड़ रुपये की परियोजना, दिल्ली-अमृतसर-कटरा कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट, शिवमूर्ति से नेल्सन मंडेला मार्ग तक 7,000 करोड़ रुपये की टनल परियोजना और एम्स से महिपालपुर-गुरुग्राम तक 5,000 करोड़ रुपये का एलिवेटेड करिडोर शामिल हैं।

    इन परियोजनाओं से राजधानी में ट्रैफिक दबाव कम होगा और दिल्ली की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी।
    वहीं कालिंदी कुंज इंटरचेंज एवं फ्लाईओवर, आश्रम-बदरपुर सिक्स-लेन करिडोर, हरियाणा-दिल्ली बार्डर से पंजाबी बाग तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी और महरौली से दिल्ली-हरियाणा बार्डर तक सिक्स-लेन करिडोर जैसी परियोजनाओं से दिल्ली के भीतर यातायात और अधिक तेज, सुरक्षित और अवरोध-मुक्त होगा।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये परियोजनाएं दिल्ली के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क की जीवनरेखा बनेंगी। उन्होंने ओखला व गाजीपुर लैंडफिल साइट से निकलने वाले लाखो टन इनर्ट का उपयोग हाइवे में करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। कहा ‘डबल इंजन सरकार’ के साझा प्रयासों से दिल्ली आज ट्रैफिक जाम और प्रदूषण जैसी पुरानी समस्याओं से बाहर निकलने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

    सड़क नेटवर्क से बदल रहा भूगोल, अब फ्यूचर रेडी है दिल्ली: रेखा गुप्ता

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दिल्ली में आधुनिक, विश्वस्तरीय और फ्यूचर-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का कार्य किया है। इससे राजधानी को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं से राहत मिल रही है। यदि केंद्र सरकार के नेतृत्व में एक्सप्रेसवे, एलिवेटेड करिडोर, टनल और सिग्नल-फ्री सड़क नेटवर्क का निर्माण नहीं हुआ होता तो आज दिल्ली में ट्रैफिक जाम की स्थिति की कल्पना करना भी कठिन होता।

    खबरें और भी

    पिछले 12 वर्षों में केवल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विकास के लिए 1,31,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई थीं। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि अब पूर्ण हो चुकी, निर्माणाधीन और आगामी योजनाओं को मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में कुल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का दायरा लगभग 1.60 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।