Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल विजय के बाद सीआर पार्क के कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मां काली का लिया आशीर्वाद

    Updated: Tue, 05 May 2026 11:22 AM (GMT+05:30)

    बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन चितरंजन पार्क स्थित कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे कालीबाड़ी मंदिर।

    2. बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद।

    3. मां काली का आशीर्वाद लिया, निवासियों ने किया स्वागत।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को चितरंजन पार्क स्थित काली बाड़ी मंदिर पहुंचे।

    मिनी बंगाल के नाम से ख्यात सीआर पार्क के निवासियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। शंख की ध्वनि के बीच नितिन नवीन ने कालीबाड़ी मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर मां काली का आशीर्वाद लिया।

    इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता भी कालीबाड़ी मंदिर पहुंची और उनके साथ-साथ सांसद बांसुरी स्वराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, ग्रेटर कैलाश विधायक शिखा राय भी मौजूद रहीं।

    कालीबाड़ी मंदिर परिसर में ही भगवान शिव और राधा-कृष्ण मंदिर में भी सभी ने दर्शन पूजन किया।

    WhatsApp Image 2026-05-05 at 11.05.04 AM

    क्या बोले नितिन नवीन

    नितिन नवीन ने कहा बंगाल, असम और पुडूचेरी में भारतीय जनता पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रनायक, राष्ट्र के सेवक के रूप में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए लगातार देश को विकास के पथ पर लेकर चल रहे हैं। बंगाल की संस्कृति और परंपराओं को संजोने और आगे बढ़ाने का काम कोई पार्टी कर सकती है तो वह निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी ही है।

     

     

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की 'भविष्‍यवाणी' सच हुई, आठ जिलों में नहीं खुला TMC का खाता; भजपा के किस 'प्लान' ने किया यह कमाल?