बढ़ सकती हैं नोरा फतेही और संजय दत्त की मुश्किलें! 'सरके चुनर' गाने को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत
नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया गाना 'सरके चुनर' अपने अश्लील बोल और फिल्मांकन के कारण विवादों में घिर गया है। 'केडी द डेविल' फिल्म के इस गाने ...और पढ़ें
HighLights
नोरा फतेही-संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर' विवादों में।
अश्लील बोल और फिल्मांकन को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत।
'केडी द डेविल' फिल्म का गाना सोशल मीडिया पर ट्रोल।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया गाना 'सरके चुनर' रिलीज होते ही अपने अश्लील लीरिक्स को लेकर विवादों में आ गया है। यह गाना आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और अब इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस तक पहुंच गई है।
मूवी केडी द डेविल का गाना अपने अश्लील बोल और सेंशुअलिटी के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हो रहा है। दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि इस गाने के लिरिक्स बेहद आपत्तिजनक और अश्लील होने के साथ ही गाने का फिल्मांकन भी वल्गर है।
कौन है शिकायतकर्ता?
सरके चुनर गाने के लिरिक्स को लेकर वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि गाने की शिकायत फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड के अलावा उन्होंने दिल्ली पुलिस में की है।
बोर्ड से गाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। वहीं पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि गाने के लिरिक्स और सीन दोनों ही बहुत ज्यादा अश्लील और हार्मफुल हैं।
यह भी पढ़ें- यू-ट्यूब से डिलीट Nora Fatehi का अश्लील गाना, भड़कीं Kangana Ranut बोलीं- 'बॉलीवुड पर लगाम लगाओ'