दिल्ली: नेहरू प्लेस में नार्थ की दो महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें
दक्षिणी दिल्ली के नेहरू प्लेस में दो पूर्वोत्तर महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार मुख्य आरोपियों की ...और पढ़ें
-1778490844530_m.webp)
नार्थ ईस्ट की महिलाओं संग अभद्रता और मारपीट। एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में लगातार दो घटनाओं के बाद अब कालकाजी थाना क्षेत्र में नार्थ ईस्ट की महिलाओं संग अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िताओं को एम्स अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उनके बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपितों की पहचान की गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दक्षिणी पूर्वी जिले की पुलिस दबिश दे रही है।
10 मई की है घटना
दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी के मुताबिक, घटना 10 मई की है। कालकाजी थाने में सुबह सात बजे पीसीआर कॉल मिली। टीम फोरन इरोस होटल, नेहरू प्लेस के पास एक चाय की दुकान के पास पहुंची। वहीं दो पीड़िताएं मिलीं।
बताया कि कुछ लोगों ने पीड़िताओं पर अपमानजनक टिप्पणियां की, उनके साथ गाली-गलौज की। बात बढ़ी तो उनके साथ आरोपियों ने मारपीट भी की। पुलिस टीम ने पीड़िताओं को एम्स पहुंचाकर मेडिकल जांच कराई।
कई धाराओं में केस दर्ज
इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत पर कालकाजी थाने में बीएनएस की धारा 115(2), 74, 126(2), 351(2), 78 और 3(5) के तहत एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाशिम बाबा और राशिद गैंग के 6 शूटर गिरफ्तार; अवैध हथियार बरामद
वहीं, आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच, लोगों से पूछताछ के आधार पर आठ लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में चारों मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। चारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही हैं।