Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नीट परीक्षा लीक होने के विरोध में शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI का प्रदर्शन, 25 कार्यकर्ता हिरासत में

    Updated: Tue, 12 May 2026 01:24 PM (IST)

    एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिक्षा मंत्रालय के बाहर नीट परीक्षा रद्द होने के विरोध में प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. एनएसयूआई ने नीट परीक्षा लीक के विरोध में प्रदर्शन किया।

    2. शिक्षा मंत्रालय के बाहर हुए प्रदर्शन में नारेबाजी की गई।

    3. दिल्ली पुलिस ने 20-25 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: नीट परीक्षा 2026 को रद्द किए जाने के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने परीक्षा लीक होने को लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना था कि नीट की तैयारी में छात्रों ने महीनों मेहनत की है और परीक्षा रद होने से उनमें निराशा और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। संगठन ने मांग की है कि सरकार छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द स्पष्ट निर्णय ले।

    WhatsApp Image 2026-05-12 at 12.49.02 PM

    प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 से 25 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शिक्षा मंत्रालय के बाहर से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने ले जाया गया।