Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Padma Awards 2026: दिल्ली की चार हस्तियां सम्मानित, वी.के. मल्होत्रा को मरणोपरांत पद्म भूषण

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 07:30 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने 77वें गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा की, जिसमें कुल 131 सम्मान शामिल हैं। दिल्ली से चार हस्तियों को सम्मानित किया गय ...और पढ़ें

    दिल्ली की चार हस्तियों को मिला पद्म सम्मान। सौ - (इंटरनेट मीडिया)

    दिल्ली की चार हस्तियों को मिला पद्म सम्मान। सौ - (इंटरनेट मीडिया)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस से ठीक पहले केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति ने दो युगल पुरस्कारों (जिन्हें एक ही पुरस्कार माना जाता है) सहित कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। देशभर की विभिन्न हस्तियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

    दिल्ली में किन्हें मिला पद्म सम्मान

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी चार प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

    • वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत) को सार्वजनिक जीवन (पब्लिक अफेयर्स) में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
    • एम. जगदीश कुमार को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है।
    • आर. वी. एस. मणि को सिविल सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
    • राममूर्ति श्रीधर को रेडियो प्रसारण (रेडियो ब्रॉडकास्टिंग) के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री प्रदान किया गया है।

    पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जो कला, साहित्य, शिक्षा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, खेल और समाजसेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए दिए जाते हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में इन हस्तियों को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासियों को दी बधाई