पहाड़गंज में हेरोइन बेचने वाले दंपती समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस
मध्य दिल्ली की पहाड़गंज पुलिस ने ड्रग्स तस्करी में शामिल एक दंपती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 34.17 ग्राम हेरोइन और 6000 रुपये नकद ...और पढ़ें
-1774571241835_m.webp)
पहाड़गंज में ड्रग तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार।
HighLights
पहाड़गंज पुलिस ने ड्रग्स तस्करी में तीन तस्करों को पकड़ा।
दंपती समेत जीतू, सुनील और एक महिला गिरफ्तार हुए।
34.17 ग्राम हेरोइन और 6000 रुपये नकद जब्त।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य दिल्ली की पहाड़गंज थाना पुलिस की टीम ने ड्रग्स तस्करी में शामिल दंपती समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 210 पैकेट में कुल 34.17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नबी करीम के जीतू, सुनील और पटेल नगर की रहने वाली महिला के रूप में हुई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर बरामद ड्रग्स की मुख्य स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है।
उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, 23 मार्च को पहाड़गंज इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान टीम को चूना मंडी इलाके में ड्रग तस्करों के मूवमेंट के बारे में गुप्त जानकारी मिली। सूचना पर टीम ने बताई गई जगह पर निगरानी शुरू कर दी। जल्द ही, उन्होंने एक संदिग्ध महिला और पुरुष को देखा और दोनों को रोक कर पूछताछ शुरू की।
महिला पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में तलाशी के दौरान, महिला के पास से से भरे 210 छोटे प्लास्टिक पाउच और छह हजार नकद बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बरामद ड्रग्स जब्त की।
महिला की निशानदेही पर उसका पति गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपितों ने सड़क पर ड्रग्स बेचने की बात स्वीकारते हुए एक बड़ी नारकोटिक्स सप्लाई चेन से जुड़े लिंक के बारे में बताया। महिला की निशानेदही पर टीम ने उसके पति सुनील को पकड़ लिया, जो इस गैर-कानूनी धंधे में शामिल पाया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर दूसरे साथियों की पहचान करने और ड्रग्स की सप्लाई और बेचने में शामिल पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।