पालम अग्निकांड: इमारत के बेसमेंट की ज्वलनशील चीजें बनीं आग बढने का कारण, मंत्री आशीष सूद ने दी जानकारी
दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने पालम अग्नि हादसे पर बताया कि इमारत के बेसमेंट में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री जैसे कपड़े, कॉस्मेटिक्स और थिनर रखे होने क ...और पढ़ें

पालम अग्निकांड को लेकर मंत्री आशीष सूद ने दी जानकारी।
HighLights
बेसमेंट में ज्वलनशील सामग्री से आग तेजी से फैली।
इमारत में केवल एक सीढ़ी, बाहर से पहुंच नहीं थी।
सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच और मुआवजे की घोषणा की।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पालम अग्नि हादसे पर दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को कहा कि इस हादसे में अग्निशमन विभाग काे शुरुआती रिपोर्ट में पता चला है कि पालम की उस इमारत के बेसमेंट में बहुत ज़्यादा ज्वलनशील चीज़ें रखी गई थीं, जहां हाल ही में आग लगने की घटना हुई थी, जिससे आग एकाएक बहुत ज्यादा बढ़ गई।
सूद ने इस मामले में अाप पर ब्लेम गेम और घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके साथ उन्हाेंने इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए पिछली सरकार पर 10 साल में काम न करने का भी आरोप लगाया। कहा कि उनकी सरकार ने पिछले एक साल में इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की है और जल्द ही हालात बदले नजर आएंगे।
थिनर, परफ्यूम की वजह से आग एकाएक बढ़ गई
सूद ने दिल्ली विधानसभा सदन में इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पालम घटना में शुरुआती आग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भूतल से छत तक सिर्फ एक सीढ़ी थी, जिस पर इमारत के बाहर से नहीं जाया जा सकता था। मंत्री ने कहा कि इसकी बेसमेंट में कपड़े, कास्मेटिक्स, थिनर, परफ्यूम और नेल पालिश बड़ी मात्र में रखी थी जिससे एकाएक आग ज्यादा बढ़ गई।
सूद ने आगे कहा कि इन सबके बावजूद हमारी सरकार ने दोष लगाने की राजनीति नहीं की। कहा कि इस मुश्किल समय मैं पूरी सरकार के साथ परिवार के साथ खड़ा हूं। कहा कि घटना के दो घंटे के अंदर ने ने मजिस्ट्रेट जांच और मुआवज़े की घोषणा की।
खबरें और भी
पिछली सरकार का रवैया जिम्मेदारी से बचने वाला: सूद
सूद ने पूर्व सरकार के समय की घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछली सरकार का रवैया बस जिम्मेदारी से बचने वाला था। कहा कि 2019 में अग्निशमन विभाग को मॉडर्न बनाने की सिफारिशें पूरी नहीं हुईं और फरवरी 2025 तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
मंत्री ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, वायरलेस सिस्टम में सुधार, 50 क्विक रिस्पांस गाड़ियों की तैनाती और आग बुझाने की कोशिशों की असरदार मॉनिटरिंग के लिए एक नया कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाने जैसी कई पहलें जल्द ही शुरू की जानी हैं।