Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के पालम में मौज-मस्ती के लिए गाड़ी चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार, 6 दुपहिया वाहन बरामद

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 07:44 PM (IST)

    दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम गांव थाने ने दो कुख्यात वाहन चोरों अमन और रोहित को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मौज-मस्ती और शराब के लिए दोपहिया वाहन चुरात ...और पढ़ें

    दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम गांव थाने ने दो कुख्यात वाहन चोरों अमन और रोहित को गिरफ्तार किया है। फाइल फोटो

    दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम गांव थाने ने दो कुख्यात वाहन चोरों अमन और रोहित को गिरफ्तार किया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पालम गांव थाने ने दो वाहन चोरों को पकड़ा।

    2. मौज-मस्ती और शराब के लिए वाहन चुराते थे।

    3. चार स्कूटर, दो मोटरसाइकिलें बरामद, छह मामले सुलझे।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले के पालम गांव थाने ने दो कुख्यात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जो सिर्फ़ मज़े और घूमने के लिए दोपहिया वाहन चुराते थे। उनके पास से चार चोरी के स्कूटर और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी से द्वारका, बाहरी दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम जिले में वाहन चोरी के कुल छह मामले सुलझ गए हैं।

    डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि इलाके में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसीपी अनिल कुमार की देखरेख में और एसएचओ सुधीर कुमार गुलिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। 27 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि दो कुख्यात वाहन चोर इलाके में घूम रहे हैं और अपराध करने का मौका ढूंढ रहे हैं।

    पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और एक स्कूटर पर आ रहे दो युवकों को देखकर उन्हें रुकने का इशारा किया। जब उनसे गाड़ी के कागजात मांगे गए, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। स्कूटर चोरी का निकला, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान अमन और रोहित उर्फ चुड्डी के रूप में हुई है, दोनों पालम इलाके के रहने वाले हैं।

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्हें शराब की लत थी और वे सिर्फ़ घूमने के लिए वाहन चुराते थे। जब चोरी की गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो जाता था, तो वे उसे किसी सुनसान जगह पर छोड़कर दूसरी गाड़ी को निशाना बनाते थे। उनकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पांच और चोरी के वाहन भी बरामद किए।

    खबरें और भी

    आरोपी अमन पहले भी चोरी और जुए के दो मामलों में शामिल रहा है। इस कार्रवाई से पालम गांव थाने के तीन, डाबरी (द्वारका) के दो और पश्चिम विहार (बाहरी दिल्ली) थाने का एक मामला सुलझ गया है। पुलिस अब उनसे उनके अन्य साथियों और अन्य संभावित अपराधों के बारे में पूछताछ कर रही है।