विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी और दो माह के बच्चे को गला घोंटकर मार डाला, फिर छत से कूदा युवक; जांच में जुटी पलवल पुलिस

Updated: Thu, 20 Aug 2026 09:49 AM (IST)

पलवल के रजपुरा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो माह के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। नशे का आदी आरोपी सोहिल ने बाद में छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया और अब अस्पताल में भर्ती है।

मौके पर पहुंची पलवल पुलिस। जागरण

मौके पर पहुंची पलवल पुलिस। जागरण

HighLights

  1. रजपुरा गांव में युवक ने पत्नी-बच्चे की हत्या की।

  2. आरोपी सोहिल ने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।

  3. नशे का आदी सोहिल अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी।

जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल के रजपुरा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो माह के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात 1 बजे की है। दो मंजिला छत से कूदने के कारण युवक के पैर में चोट लगी है।

पुलिस के अनुसार, सोहिल ने अपनी पत्नी शगोफ्ता और बच्चे जोहान की हत्या की है। शगोफ्ता नूंह के सलम्बा गांव की रहने वाली थी। सोहिल नशे का आदि है। फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

 

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।