Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटपड़गंज विधानसभा के विकास के लिए 40 करोड़ फंड आवंटित, CM रेखा गुप्ता ने कहा- सभी वार्डों का होगा विकास

    Updated: Mon, 24 Nov 2025 01:32 AM (GMT+05:30)

    पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 40 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि इस राशि का उपयोग सभी वार ...और पढ़ें

    वेस्ट विनोद नगर में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। जागरण

    वेस्ट विनोद नगर में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। जागरण

    HighLights

    1. 40 करोड़ का फंड आवंटित

    2. सभी वार्डों का होगा विकास

    3. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। वेस्ट विनोद नगर में रविवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 40 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया है। इससे क्षेत्र के हर वार्ड में विकास कार्य होंगे। इसके बावजूद कोई समस्या रह जाए तो हमें बताएं, उसे भी दूर कराएंगे।

    मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि वर्षों तक यह विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी के बड़े नेता के पास रही, लेकिन जब क्षेत्र के लोगों से सामना करने का वक्त आया तो वह भाग गए। क्योंकि उन्हें पता था कि उन्होंने क्षेत्र में काम नहीं किया। लेकिन जब आपने दिल्ली में भाजपा को जिम्मेदारी सौंपी और यहां हमारी पार्टी से विधायक चुना तो क्षेत्र में विकास के काम शुरू हुए।

    इस जनसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद हर्ष मल्होत्रा, पटपड़गंज विधायक रविंद्र सिंह नेगी, कृष्णा नगर विधायक डा. अनिल गोयल, त्रिलोकपुरी विधायक रविकांत समेत कई लोग मौजूद रहे।

    RWA पदाधिकारियों से की भेंट

    वहीं, दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न समस्याओं के बाबत स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से भेंट की। उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही इस कालोनी से अनधिकृत कालोनियों का टैग खत्म कर यहां भी द्रुतगति से विकास का पहिया घूमेगा।

    इस दौरान स्थानीय वारवा एसोसिएशन और सैनिक फार्म के विभिन्न कालोनियों के पदाधिकारियों ने भी अपनी-अपनी मांगे रखीं। इस पर मुख्यमंत्री ने समस्याएं दूर कर कालोनी को रेगुलराइज करके बिजली, पानी, सड़क, सीवर और मूलभूत सुविधाओं की सुलभता सुनिश्चित करने की बात कही।

    खबरें और भी