CJP के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई को दिल्ली HC में चुनौती, आज होगी सुनवाई
जंतर-मंतर से संसद तक मार्च में शामिल आंदोलनकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। ...और पढ़ें

संसद मार्ग पर बैरिकेड पर तैनात पुलिसकर्मी। जागरण
HighLights
जंतर-मंतर से संसद मार्च पर पुलिस बल प्रयोग।
दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर।
कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर से संसद तर्क मार्च में शामिल आंदोलनकारियों पर सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा अत्यधिक बल का इस्तेमाल करने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।
मंगलवार को इस मामले का उल्लेख मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष करके तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया। हालांकि, मामले पर तत्काल सुनवाई से इन्कार करते हुए पीठ ने कहा कि अदालत को इन सब मामलों में न घसीटें। मामले पर बुधवार को सुनवाई होगी।