विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ज्वाइन की कांग्रेस

Published: Sat, 03 Oct 2026 01:50 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2026 01:51 PM (IST)

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उसकी मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन ...और पढ़ें

प्रियंका कक्कड़। फाइल फोटो

प्रियंका कक्कड़। फाइल फोटो

HighLights

  1. AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस ज्वाइन की।

  2. राजीव शुक्ला, देवेंद्र यादव, पवन खेड़ा ने सदस्यता दिलाई।

  3. प्रियंका ने केजरीवाल के वादों पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस को चुना।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।

प्रियंका कक्कड़ को सीनियर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और सांसद पवन खेड़ा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

क्यों ज्वाइन की कांग्रेस?

कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, मैं वही दिल्ली चाहती हूं, जहां मैं पली-बढ़ी हूं और सिर्फ कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह न तो कोई बंगला लेंगे और न ही कोई कार, लेकिन हम सबने देखा कि असल में क्या हुआ।