Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के हुए राघव चड्ढा, अरविंद केजरीवाल ने एक लाइन में बयां किया दर्द

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 04:48 PM (IST)

    कभी केजरीवाल के करीबी रहे राघव चड्ढा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है, साथ ही दावा किया कि सात अन्य आप सांसद भी उनके साथ आएंगे। ...और पढ़ें

    राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने पर आया केजरीवाल का पहला रिएक्शन। फाइल फोटो

    राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने पर आया केजरीवाल का पहला रिएक्शन। फाइल फोटो

    HighLights

    1. राघव चड्ढा ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।

    2. सात अन्य आप सांसदों के भी भाजपा में जाने का दावा।

    3. केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का"।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कभी केजरीवाल की आंखों के तारे रहे राघव चड्ढा ने आज उन्हें बड़ा झटका देते हुए भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया। यही नहीं चड्ढा ने सात अन्य आप सांसदों को भी भाजपा में ले जाने की बात कही है।

    राघव चड्ढा के इस फैसले के बाद अब केजरीवाल का पहला रिएक्शन आया है। केजरीवाल का ये एक लाइन का रिएक्शन उनका दर्द बयां करता है।

    केजरीवाल अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, 'बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का'।

     

    क्या बोले अनुराग ढांढा

    आप नेता अनुराग ढांढा ने इस मामले में कहा, 'इनका चरित्र क्या है वो आज देश ने देख लिया। पंजाब में भगवंत मान की सरकार अच्छा काम कर रही है। इनको पता है कि ये किसी हालत में वहां हरा नहीं सकते। वहां आप की सरकार वापस आने वाली है। 3 दिन पहले अशोक मित्तल के यहां ED का छापा पड़ा फिर सभी को उदाहरण दिया गया कि हम आपके यहां भी कर सकते हैं। सभी को तोड़कर फिर ले जाते हैं।'

    क्या है मामला?

    राघव चड्ढा ने आज आप सांसद संदीप पाठक, अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी कि आप के सात सांसद पार्टी छोड़ रहे हैं और भाजपा में शामिल होंगे।

    संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।"

    आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सात राज्यसभा सांसदों की लिस्ट में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी शामिल हैं।

    मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि वे पार्टी के पांच अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात भाजपा में विलय करने जा रहे हैं। चड्ढा ने कहा, "संविधान के अनुसार, किसी भी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसद दूसरी पार्टी में विलय कर सकते हैं।"

    खबरें और भी