विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में अराजक तत्वों ने मचाया बवाल, ACP का सिर फूटा; रातभर क्या-क्या हुआ?

Published: Thu, 23 Jul 2026 11:55 AM (IST)

CJP Protest Updates: जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी द्वारा फेंके गए पत्थर से पंजाबी बाग ...और पढ़ें

HighLights

  1. जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के दौरान एसीपी घायल।

  2. रात में फिर हुई पत्थरबाजी, तीन पुलिसकर्मी चोटिल।

  3. पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी, CJP) के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे प्रदर्शनकारी द्वारा फेंका गया एक पत्थर पंजाबी बाग के एसीपी जय प्रकाश के माथे पर आकर लगा, जिससे वह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एसीपी जय प्रकाश उस समय मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक नई एफआइआर दर्ज की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल पत्थर फेंकने वाले की तलाश की जा रही है। आरोपित की पहचान के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अराजत तत्वों ने फिर की पत्थरबाजी

जंतर-मंतर पर जमा प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने रात करीब 8:30 बजे एनडीएमसी चौराहा, टालस्टाय मार्ग के पास फिर से पत्थरबाजी कर दी। अलर्ट पुलिसकर्मियों और आरएएफ के जवानों ने तुरंत लाठीचार्ज कर स्थिति को 10 मिनट के अंदर काबू में कर लिया, जिसके बाद पत्थरबाजी रुक गई। पथराव में कनॉट प्लेस थाने के तीन पुलिसकर्मी क्राउन प्लाजा के पास घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस अधिकारी को शक है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद, निजामुद्दीन, जामिया और पुरानी दिल्ली के युवा प्रदर्शन में शामिल होकर मंगलवार से लगातार रुक-रुक कर पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: उपद्रवियों ने पुलिस और RAF के जवानों पर फेंकी बोतलें-पत्थर; CCTV फुटेज आया सामने

दिल्ली CJP प्रदर्शन - घटनाक्रम

1. घटनाक्रम एवं समय

समय स्थान घटना प्रभाव / विवरण
शाम 4:30 बजे जंतर-मंतर पथराव प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव। 1 ACP घायल। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
रात 8:30 बजे एनडीएमसी चौराहा & टॉलस्टॉय मार्ग फिर से पथराव 1 ACP सहित 3 पुलिसकर्मी घायल।
बुधवार संसद भवन की ओर 30,000 भीड़ CP प्रदर्शन में करीब 30,000 लोग। संसद भवन कूच का प्रयास।

2. सुरक्षा, यातायात एवं घायल

विषय विवरण
कुल पुलिस क्षति 2 ACP सहित कुल 4 पुलिसकर्मी घायल।
मेट्रो सेवा 16 मेट्रो स्टेशन सुबह 10:30 बजे बंद। शाम 6:30 बजे पुनः खोले गए।
CRPF तैनाती गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली में सुरक्षा के लिए 20 कंपनियां बुलाई गईं।

3. अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

विषय / क्षेत्र अहम बिंदु
फर्जी AI वीडियो 19 फर्जी AI वीडियो। पाकिस्तानी हैंडल से पोस्ट किए गए। उपद्रव भड़काने की साजिश।
पटना में हिंसा छात्रों द्वारा 6 घंटे हंगामा। लाठीचार्ज के बाद पथराव। थानेदार समेत 17 पुलिसकर्मी घायल।
सुप्रीम कोर्ट बल प्रयोग के विरुद्ध याचिका पर सख्त टिप्पणी: “हमारा समय बर्बाद न करें।”
राजनीतिक विरोध कांग्रेस और भाजपा द्वारा देशभर में विरोध प्रदर्शन। कई जगहों पर झड़पें।

सीजेपी की चार प्रमुख मांगें

सीजेपी ने केंद्र सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि उसके पूरे नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

1. धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दें।
2. परीक्षा लीक के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा।
3. शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर कोई कानूनी कार्रवाई न हो।
4. प्रदर्शनकारियों पर हिंसा करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हो कार्रवाई।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर बवाल के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, BJP पर लगाया गंभीर आरोप