विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, रितेश सिंह बने रजिस्ट्रार जनरल; जस्टिस अरुण भारद्वाज की ली जगह

Published: Tue, 22 Sep 2026 06:02 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी रितेश सिंह को अपना नया रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया है। वे अरुण भारद्वाज की ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट।

दिल्ली हाई कोर्ट।

HighLights

  1. रितेश सिंह दिल्ली हाई कोर्ट के नए रजिस्ट्रार जनरल बने।

  2. वे वर्तमान में दिल्ली सरकार में प्रधान सचिव हैं।

  3. अरुण भारद्वाज की जगह लेंगे, जो न्यायाधीश बने।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी रितेश सिंह को हाई कोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया है।

वे अभी दिल्ली सरकार के कानून, न्याय और विधायी मामलों के विभाग में प्रधान सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के तहत मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने सिंह को 22 सितंबर से डेप्युटेशन पर रितेश सिंह को रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया है।

रितेश सिंह अब अरुण भारद्वाज की जगह लेंगे, जिन्हें पदोन्नत करके हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है और सोमवार को उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वह दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के तौर पर काम कर रहे थे।