Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली की जेलों में रंगदारी मामले में तीन अधिकारियों समेत पांच को न्यायिक हिरासत में भेजा, एक वकील भी शामिल

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:02 PM (IST)

    दिल्ली की जेलों में रंगदारी और रिश्वतखोरी के संगठित रैकेट के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने रोहिणी जेल के तीन अधिकारियों, एक अधिवक्ता और एक निजी व्यक ...और पढ़ें

    राउज एवेन्यू कोर्ट।

    राउज एवेन्यू कोर्ट।

    HighLights

    1. रोहिणी जेल के तीन अधिकारियों सहित पांच गिरफ्तार।

    2. रंगदारी और रिश्वतखोरी के संगठित रैकेट का मामला।

    3. सभी आरोपित 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की जेलों मे रंगदारी और रिश्वतखोरी के संगठित रैकेट के मामले में राउज एवेन्यू स्थित विशेष एसीबी अदालत ने रोहिणी जेल के तीन हअधिकारियों, एक अधिवक्ता और एक निजी व्यक्ति को 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    अदालत ने कहा कि आरोपितों के प्रभावशाली पद और मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें रिहा करने पर साक्ष्यों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

    31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

    राउज एवेन्यू स्थित विशेष एसीबी न्यायाधीश विद्या प्रकाश की अदालत ने रोहिणी जेल के सहायक अधीक्षक सुनील कुमार, हेड वार्डर योगेश, वार्डर जगबीर, बागपत निवासी अधिवक्ता हरेंद्र बंसल और दिल्ली निवासी विप्लव खारी को 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।