विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टूव्हीलर्स के लिए खुला पुराना RTR फ्लाईओवर, वसंत विहार से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों को जाम से राहत

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:40 PM (IST)

पुराना राव तुला राम (आरटीआर) फ्लाईओवर हल्के वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया है, जिससे वसंत विहार और हवाई अड्डे के बीच यातायात को राहत मिली है।

आरटीआर फ्लाईओवर पर गुजरते हल्के वाहन। जागरण

आरटीआर फ्लाईओवर पर गुजरते हल्के वाहन। जागरण 

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। वसंत विहार व आसपास के इलाके को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने वाला पुराना राव तुला राम (आरटीआर) फ्लाईओवर हल्के वाहनों के लिए शुरू कर दिया गया है।

भारी वाहनों को रोकने के लिए टी-3 से वसंत विहार जाने के लिए आरटीआर फ्लाईओवर के मुहाने पर हाइट गेज बैरियर लगाया गया था। सोमवार रात में ही तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारकर इसे तोड़ दिया।

मंगलवार सुबह ट्रैफिक पुलिस ने इसे किनारे कराते हुए यातायात सुचारु कराया। हल्के वाहनों के लिए आरटीआर फ्लाईओवर शुरू होने पर गुरुग्राम से धौला कुआं जाने वाले मार्ग पर भी जाम से राहत रही।

मरम्मत के बाद हल्के वाहनों के लिए खुला

बता दें कि दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को पूरे हुए मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने के बाद संबंधित अधिकारियों को फ्लाईओवर खोलने के निर्देश दिए थे। ट्रैफिक पुलिस ने दो स्थानों पर दरारें देखने के बाद 20 अक्टूबर को इस पर यातायात बंद किया था।

निरीक्षण में गैप स्लैब वाले हिस्से में कंक्रीट के क्षरण, सड़क पर स्पष्ट दरारें और लोहे की सरिया खुली होने की बात सामने आई। यात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर इस हिस्से पर यातायात तुरंत रोक दिया गया था।

डंपर की टक्कर से बैरियर टूटा

पुराना आरटीआर फ्लाईओवर दक्षिण दिल्ली के सबसे व्यस्त कॉरिडोर में से एक है, जिस पर से प्रतिदिन हजारों वाहन वसंत विहार और आसपास के इलाकों से हवाई अड्डे और आगे की ओर जाते हैं।

फ्लाईओवर के दोबारा खुलने से रोजाना आने-जाने वालों, हवाई यात्रियों, टैक्सी संचालकों और आसपास की कालोनियों के निवासियों को तुरंत राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें पिछले एक सप्ताह से यात्रा में अधिक समय लग रहा था।

यह भी पढ़ें- 4000 पुलिसकर्मी, 500 CCTV और 14 जोन; रामलीला मैदान में कांग्रेस रैली के लिए दिल्ली पुलिस का सिक्योरिटी प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।