विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साध्वी ऋतंभरा ने जताया दुख-भारतीयों के जीवन की आधार गोमाता का सड़कों पर कचरा खाते नजर आना दुर्भाग्यपूर्ण

Published: Thu, 27 Nov 2025 11:18 PM (GMT+05:30)

साध्वी ऋतंभरा ने गोमाता की सड़कों पर कचरा खाते हुए दुर्दशा पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोमाता ...और पढ़ें

साध्वी ऋतंभरा (फाइल फोटो)

साध्वी ऋतंभरा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. साध्वी ऋतंभरा ने जताया दुख

  2. गोमाता का कचरा खाना दुर्भाग्यपूर्ण

  3. गोमाता की रक्षा का आह्वान

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार के एमटीएनएल ग्राउंड में श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को साध्वी ऋतंभरा ने कहा भारतीयों के जीवन का आधार गोमाता है। जिस आंगन में गाय रंभाती है और उसकी सेवा की जाती, उनके हृदय में भक्ति हमेशा रहती है। मगर यह दुर्भाग्य है कि गोमाता सड़कों पर कचरा खाती नजर आ रही है। जिस गोपाल की हम पूजा करते हैं। उस गोपाल की गाय की दुर्दशा हो रही है, यह शर्म की बात है। जहां गाय रंभानी चाहिए, वहां उनकी चीत्कार सुनाई दे रही है। यह चिंता का विषय है।

साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि कुछ राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, उन्होंने अपने राज्य में गाय को राजमाता घोषित किया है, यह सराहनीय कदम हैं। क्योंकि भारत का गोमाता के बिना कोई परिचय नहीं हो सकता।

उन्होंने कथा सुन रहे भक्तों से कहा कि गोमाता की रक्षा करें। अपने बच्चों को गोमाता का दूध ही पिलाएं। क्योंकि उसके दूध में वात्सल्य से सात्विकता आती है और हृदय में प्रेम बढ़ता है। उन्होंने श्याम कारे कारे, राधा गोरी गोरी...भजन गाकर तो भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। भजन पर कुछ लोग झूमने लगे।

कथा से मिले जीवन मूल्य समाज में शांति : मुख्यमंत्री

श्रीमद भागवत कथा आयोजन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं। कुछ देर उन्होंने साध्वी ऋतंभरा द्वारा सुनाई जा रही कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कथा ऐसे जीवन मूल्यों को व्यक्त करती है, जो परिवारों को स्थिरता देते हैं और समाज में शांति, प्रेम और एकता को मजबूती प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी मां का तप, साधना और राष्ट्रहित में उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। साध्वी ने अपने अनंत साहस और ओजस्वी वाणी के माध्यम से राम मंदिर आंदोलन को नई दिशा दी।

उन्होंने व्यापक जनजागरण अभियान चलाकर लाखों लोगों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जोड़ा और राम जन्मभूमि आंदोलन में ऐतिहासिक योगदान दिया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अजय महावर, नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन के चेयरमैन पुनीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-  दिल्ली में लगाए जाएंगे 6 नए हाईटेक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन, मौसम की जानकारी भी होगी रिकाॅर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।