विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1984 में सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद

Published: Thu, 20 Aug 2026 01:53 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2026 01:56 PM (IST)

Sajjan Kumar News: 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी और कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 80 वर्ष ...और पढ़ें

Sajjan Kumar Dies: कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। फाइल फोटो

Sajjan Kumar Dies: कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। फाइल फोटो

HighLights

  1. पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 वर्ष की आयु में निधन।

  2. 1984 सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में दोषी ठहराए गए थे।

  3. तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे सज्जन कुमार।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। 

दोषी घोषित होते ही कांग्रेस से किया किनारा

वे 1980 के दशक में उत्तर-पश्चिम और बाहरी दिल्ली सीट से कांग्रेस के प्रमुख चेहरे बनकर उभरे और तीन बार (1980, 1991 और 2004) लोकसभा सांसद चुने गए। बाहरी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी।1984 के दंगों में नाम आने के बाद उनका राजनीतिक करियर विवादों में घिर गया था। वर्ष 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

34 साल बाद मिली थी उम्रकैद की सजा

वर्ष 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़के सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार पर भीड़ को उकसाने और हत्याओं में शामिल होने का आरोप लगा था। करीब 34 वर्षों तक चले लंबे कानूनी संघर्ष के बाद, 2018 को दिल्ली उच्च न्यायालय ने निचली अदालत का फैसला पलटते हुए उन्हें दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके बाद 31 दिसंबर 2018 को उन्होंने अदालत में समर्पण किया था।

यह खबर अपडेट की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'तीन और बड़े घोटाले उजागर करने की धमकी', सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को लिखा नया पत्र


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।