सिंगर सपना चौधरी पर पति का अत्याचार! 4 साल की दोस्ती के बाद शादी और अब कोर्ट का आदेश- करीब न आएं यशवीर
हरियाणवी गायिका सपना चौधरी को द्वारका महिला कोर्ट से पति यशवीर साहू के खिलाफ अंतरिम सुरक्षा मिली है। उन पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप है।

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने पति यशवीर साहू उर्फ वीर साहू पर घरेलू हिंसा के संगीन आरोप लगाए हैं।
HighLights
सपना चौधरी को पति यशवीर साहू से मिली अंतरिम सुरक्षा।
द्वारका महिला कोर्ट ने पति को संपर्क करने से रोका।
पति पर घरेलू हिंसा और मारपीट के गंभीर आरोप लगे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी के वैवाहिक जीवन में भारी भूचाल आ गया है। दरअसल, उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा के संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने पति यशवीर साहू उर्फ वीर साहू पर मारपीट और टॉर्चर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। द्वारका महिला कोर्ट ने मंगलवार को सपना को अंतरिम सुरक्षा प्रदान करते हुए पति को उनसे संपर्क करने, घर या कार्यस्थल के पास आने और सार्वजनिक कार्यक्रमों में पहुंचने से सख्ती से रोका है।
शादी के बाद रिश्ता बिगड़ता गया
बता दें कि सपना चौधरी इस विवाद के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात चार साल की लंबी दोस्ती के बाद हुई शादी में बदल गई। जनवरी 2020 में दोनों ने शादी के बंधन में बंधे। वीर साहू हिसार के रहने वाले हैं और पेशे से सिंगर, कंपोजर, राइटर, प्रोड्यूसर व अभिनेता हैं। उन्होंने 'खलनायक', 'रसूक आला जाट' जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन शादी के बाद रिश्ता बिगड़ता गया।
कोर्ट ने दिए कड़े आदेश
सपना ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि पति ने बार-बार शारीरिक हिंसा की, जिसके चलते उन्हें बच्चों के साथ ससुराल छोड़नी पड़ी। कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट्स, चोटों की तस्वीरों और धमकियों के सबूतों को देखते हुए सख्त आदेश जारी किए। न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने अगली सुनवाई तक यशवीर साहू को सपना के आस-पास आने से मना कर दिया है।
चमक के पीछे छिपी स्याह
सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' जैसी रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं और हरियाणा की लोकप्रिय डांसिंग सेंसेशन मानी जाती हैं। इस घटना ने उनके फैंस को भी झकझोर दिया है। पुलिस और कोर्ट अब मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। यह मामला एक बार फिर से सेलिब्रिटी घरेलू हिंसा की दास्तां को उजागर करता है, जहां चमकती जिंदगी के पीछे अंधेरा छिपा होता है।
यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा की कैसे हुई मौत? सपना चौधरी के साथ हिट थी जोड़ी
यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से Sapna Choudhary को बड़ी राहत, दस वर्ष के लिए पासपोर्ट नवीनीकरण की अनुमति
यह भी पढ़ें- सपना चौधरी से खरीदा था 4 करोड़ का घर, पलक झपकते ही मातम में बदल गईं खुशियां; दर्दनाक था मंजर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।