Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AAP नेता Saurabh Bharadwaj पर नाबालिग पीड़िता की पहचान सामने लाने का आरोप, दिल्ली में शिकायत दर्ज

    By Mukesh ThakurEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Wed, 13 May 2026 01:41 PM (GMT+05:30)

    आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ जनकपुरी स्कूल मामले की नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में दिल्ली में शिकायत दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

    सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज। फोटो: आर्काइव

    सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज

    2. पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप

    3. POCSO एक्ट और अन्य कानूनों के उल्लंघन का मामला

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के जनकपुरी थाने में आम आदमी पार्टी के नेता Saurabh Bharadwaj के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

    शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 11 मई को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जनकपुरी स्कूल मामले की 3 वर्षीय नाबालिग पीड़िता से जुड़ी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक की, जिससे उसकी पहचान उजागर होने का खतरा पैदा हुआ।

    यह शिकायत अधिवक्ता प्रवीण नारायण द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायत में सौरभ भारद्वाज पर Protection of Children from Sexual Offences Act (POCSO एक्ट), Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) और Juvenile Justice Act के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

    शिकायतकर्ता ने मांग की है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि किसी वरिष्ठ राजनीतिक नेता द्वारा नाबालिग पीड़िता से जुड़ी गोपनीय जानकारी सार्वजनिक करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना और कानून के विरुद्ध है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, गडकरी और शिवराज चौहान संग पंजाब के अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

    खबरें और भी