विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली में बड़ा हादसा: सीमापुरी में भरभराकर गिरा 5 मंजिला जर्जर मकान, एक बच्चे की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:30 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2026 08:40 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में बुधवार को एक पांच मंजिला जर्जर मकान गिर गया। इस हादसे में एक बच्चे की ...और पढ़ें

HighLights

  1. सीमापुरी में तीन मंजिला जर्जर मकान ढहा

  2. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए

  3. दमकल और पुलिस बचाव अभियान में जुटी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सीमापुरी ईदगाह के पास 25 गज के भूखंड पर बना पांच मंजिला मकान बुधवार दोपहर भरभराकर गिर गया। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई और करीब 8 लोग घायल हैं। मकान में करीब 30 लोग रहते थे, जिनमें अधिकतर किरायेदार हैं। मलबे से 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अब तक मलबे से दस लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इनमें तीन साल का बच्चा, मकान मालिक की पत्नी और किरायेदार शामिल हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 16.47.13

स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान गली के अंदर बना हुआ था। यह एल आकार का था और इसमें पिलर नहीं थे। करीब डेढ़ वर्ष पहले मकान में चौथी और पांचवीं मंजिल का निर्माण कराया गया था। हादसे के समय मकान में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अभी तक दो मंजिल का मलबा हटाया जा चुका है। भारी-भरकम लेंटर के मलबे को हटाने में बचाव दल को परेशानी हो रही है।

दमकल विभाग के अनुसार, दोपहर 3:32 बजे मकान गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मलबा हटाकर अब तक दस लोगों को बाहर निकाला गया है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे के नीचे अभी और लोग दबे हो सकते हैं।

मलबे में गुलफशां नामक गर्भवती महिला फंसी

गुलफशां चार माह की गर्भवती हैं और डी ब्लॉक में रहती हैं। हादसे वाले मकान के बगल में उनकी मां का घर है। वह अपनी मां से मिलने ई ब्लॉक आई थीं और घटना के समय मकान के नीचे बैठी थीं। हादसे के बाद से गुलफशां मलबे में दबी हुई हैं। उनका फोन बंद होने के कारण अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके पति नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हैं।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 16.47.19

पिछले महीने ही सत्य निकेतन में बड़ा हादसा

बता दें इससे पहले दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को एक पांच मंजिला पीजी की इमारत के ढह जाने से सात छात्रों की मौत हो गई थी। बिल्डिंग में रेनोवेशन का काम चल रहा था कि तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मुख्य बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।