Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली दंगा साजिश केस का आरोपी शरजील इमाम करना चाह रहा PhD, अदालत में दाखिल की खास अर्जी

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 09:01 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली दंगा साजिश मामले के आरोपी शरजील इमाम ने अपनी पीएचडी थीसिस पूरी करने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट में रिसर्च सामग्री और कंप्यूटर की मांग की है। ...और पढ़ें

    वर्ष 2020 के दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपित शरजील इमाम ने खटखटाया अदालत का दरवाजा

    वर्ष 2020 के दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपित शरजील इमाम ने खटखटाया अदालत का दरवाजा

    HighLights

    1. शरजील इमाम ने पीएचडी थीसिस पूरी करने को अर्जी दी।

    2. कड़कड़डूमा कोर्ट से रिसर्च सामग्री और कंप्यूटर मांगा।

    3. अदालत ने जेल अधीक्षक से 18 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी।

    सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। शरजील इमाम ने अपनी पीएचडी थीसिस पूरी करने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट में नई अर्जी दाखिल कर रिसर्च सामग्री मांगी है। वर्ष 2020 के दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपित शरजील इमाम ने अदालत से यह अनुरोध किया है।

    अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी की अदालत में दाखिल याचिका में पेन ड्राइव में मौजूद रिसर्च सामग्री और एक कंप्यूटर उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि वह अपनी थीसिस पूरी कर सके। सुनवाई के दौरान उनके वकील ने कहा कि यह मांग केवल शैक्षणिक कार्य तक सीमित है।

    अदालत ने जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर 18 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि आइआइटी बांबे से स्नातक शरजील इमाम गिरफ्तारी से पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आधुनिक इतिहास में पीएचडी कर रहा था। वहीं, उसने हाल ही में जमानत याचिका दायर की है, जिसमें करीब छह साल की हिरासत और मुकदमे में देरी का हवाला दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली दंगा केसः 6 साल से जेल में बंद शरजील इमाम ने दायर की दूसरी जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

    यह भी पढ़ें- 2020 दिल्ली दंगे का आरोपी शरजील इमाम 6 साल बाद पहुंचा घर, भाई की शादी में होगा शामिल

    खबरें और भी