Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shraddha Murder Case: हिमाचल में श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाना चाहता था आफताब, पकड़े जाने के डर से बदला प्लान

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 09:03 AM (IST)

    Shraddha Murder Case देश को हिला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस हर रोज चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है। अब जानकारी आ रही है कि आफताब हत्या के ब ...और पढ़ें

    Shraddha Murder Case: हिमाचल में श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाना चाहता था आफताब। फोटो सोर्स- जागरण फोटो.
    Shraddha Murder Case: हिमाचल में श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाना चाहता था आफताब। फोटो सोर्स- जागरण फोटो.

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Shraddha Murder Case: देश के बहुचर्चित हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को पुलिस ने सोमवार को साकेत कोर्ट के पेश कर चार्जशीट दाखिल कर दी है। दिल्ली पुलिस ने मामले में 6629 पेजों का आरोप-पत्र दाखिल कर आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कोर्ट के सामने पेश किया। अब जानकारी आ रही है कि आरोपी अपनी पार्टनर की हत्या के शव के किए टुकड़ों को हिमाचल प्रदेश में ठिकाने लगाना चाहता था, जहां वह पहले श्रद्धा के साथ छुट्टियां मनाने गया था।  

    हिमाचल में शव को ठिकाने लगाना चाहता था आरोपी: पुलिस

    पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को हिमाचल ले जाने के लिए एक काले रंग का एक बैग भी खरीदा था और कुछ कैब वालों से हिमाचल जाने का संपर्क भी किया था, लेकिन बाद में पकड़े जाने के डर से उसने अपनी इस योजना को रद्द कर दिया।  

    सूत्रों की मानें तो हिमाचल जाने का प्लान बदलने के बाद आफताब ने अपने दोस्त के घर के आस-पास के इलाकों को चुना, जहां वह अक्सर धूम्रपान करने जाता था। इसके बाद उसने शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकने का फैसला किया।

    पुलिस को गुमराह करना चाहता था आरोपी

    श्रद्धा की हत्या के बाद आरोपी ने 10 से 12 दिनों तक उसके फोन का इस्तेमाल किया, ताकि वह भविष्य में होने वाली जांच में बच सके और पुलिस को गुमराह कर सके। पुलिस की जांच में पता चला है कि श्रद्धा के मोबाइल पर कई कॉल आती थी तो अफताब उन्हें रिसीव कर लेता था और कुछ नहीं बोलता था। साथ ही वह श्रद्धा के दोस्तों को भी कॉल करता था और अगर कोई कॉल रिसीव कर लेता था तो वह फोन को साइड में रख देता था। हाथ-पैरों का नाखून जलाए जानकारी के अनुसार, आफताब ने हत्या वाली रात फ्लैट के बाथरूम में ही श्रद्धा के शरीर के टुकड़े कर दिए और उसने श्रद्धा के हाथ-पैरों के नाखूनों को भी जला दिया था।  

    खबरें और भी

    मार-पीट के बाद की हत्या

    साथ ही चार्जशीट में बताया गया है कि 18 की सुबह श्रद्धा करीब 11 बजे छतरपुर के अपने फ्लैट पर पहुंची थी, जो सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया। घर में घुसते ही दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस के बाद आफताब गुस्से में आ गया है और उसने अपनी पार्टनर के साथ मार पीट कर दी, लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों सामनाएं हो गए और शाम को खान खाने के बाद आफताब ने फिर से पिछली रात घर न लौटने के बारे में पूछा और गुस्सा हो गया और इसके बाद आफताब ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

    यह भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: आफताब ने कोर्ट से की अपना वकील बदलने की मांग, कहा- मेरे लॉयर को आज ही छुट्टी दी जाए