बर्फबारी में पहाड़ों की ओर जा रहे दिल्लीवासियों की बढ़ी परेशानी, सोशल मीडिया पर ट्रैवल टालने की नसीहत दे रहे लोग
बर्फबारी और नए साल के लंबे वीकेंड के कारण पहाड़ी इलाकों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली, शिमला जैसे स्थलों प ...और पढ़ें

रविवार सुबह मनाली में ब्यास पुल के आसपास लगा ट्रैफिक जाम। फोटो- जागरण
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। बर्फबारी और नए साल के पहले लांग वीकेंड के चलते पहाड़ी इलाकों में परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने पहुंचे लोग घटों जाम में फंस रहे हैं। किसी को होटल में कई घंटे इंतजार के बाद बुकिंग मिली, तो कोई रास्ते में ही गाड़ी में घंटों तक परिवार के साथ फंसा रहा।
सोशल मीडिया पर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और जाम के कई वीडियो वायरल हैं। लोग वीडियो और पोस्ट साझा कर लोगों को हालात देखकर ही पर्यटन स्थलों के लिए निकलने की सलाह दे रहे हैं।
-1769417809481.jpg)
लंबे वीकेंड के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने पहाड़ों इलाको का रुख किया है। भारी संख्या में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों के लिए रवाना हुए पर्यटक जाम से फंसकर परेशान हैं। सोशल मीडिया पर जाम से परेशानी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।
इनमें कई फंसे हुए लोग अपने हाल बताते दिख रहे हैं, तो कई लोग इन इलाकों की तरफ नहीं आने की सलाह देते दिखाई दे रहे हैं। इन दिनों मनाली, शिमला, लैंसडाउन, पौड़ी सहित सहित पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में लोग बर्फबारी देखने इन जगहों पर पहुंचे थे।
पोस्ट साझा कर बता रहे अपने हाल
मानस ने पोस्ट किया गया कि फरवरी के पहले हफ्ते तक इन इलाकों में जाने से बचें। सड़कों पर कई किलोमीटर का जाम है। बिट्टू ने पोस्ट किया कि हम लोग बच्चों के साथ कई घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। कुछ समझ नहीं आ रहा क्या किया जाए।
खबरें और भी
दीपराज ने ट्वीट किया कि आप परिवार के साथ इन पर्यटन स्थलों की ओर जा रहे हैं तो पहले होटल बुकिंग करा लें फिर इस तरफ जाएं। पहाड़ी इलाकों में काफी जाम है, इन इलाकों में जाने से बचें। एश के अकाउंट से वीडियो के साथ पोस्ट किया गया कि लोक आठ से 10 घंटे तक जाम में फंस रहे हैं। शिमला या मनाली आने से बचें।
People spending the night in their cars in Manali this is Manali as of this morning. What’s going on?
— Rattan Dhillon (@ShivrattanDhil1) January 24, 2026
Earlier, people would stay home or avoid travelling during such extreme weather. Now, everyone wants to be “part of it,” completely ignoring the risks and even potential damage… pic.twitter.com/kdBQiTUIlf