दक्षिणी दिल्ली में दो चलती कारों में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान
दक्षिणी दिल्ली में मंगलवार को लाडो सराय और सराय काले खां के पास चलती कारों में आग लग गई। दोनों घटनाओं में कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई और कोई हता ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली में दो जगहों पर चलती कार में लगी आग।
HighLights
दक्षिणी दिल्ली में दो स्थानों पर कार में आग।
लाडो सराय और सराय काले खां में घटना।
कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। महरौली-बदरपुर रोड पर लाडो सराय के पास मंगलवार दोपहर तो वहीं सराय काले खां के पास रात के समय चलती हुई कार में आग लग गई। दोनों ही स्थानों पर कार सवारों ने आग लगने के बाद कूदकर जान बचाई। दोनों ही हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
लाडो सराय में दोपहर में जिस कार में आग लगी, उसमें दो लोग सवार थे। दोनों ने आग लगने के बाद कार से कूद कर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। बीच सड़क आग की ऊंची-ऊंची लपटे दिखाने लगीं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
आग के बढ़ने से पहले ही दोनों सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक साकेत मेट्रो स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर दोपहर करीब 12.26 बजे एक कार में आग लगने की सूचना मिली। घटना के दौरान वाहन में दो लोग मौजूद थे। हालांकि, आग के बढ़ने से पहले ही दोनों सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
आग पर करीब दो घंटे बाद 2.25 बजे काबू पाया गया। इससे कुछ समय तक सड़क पर ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। दूसरी घटना डीएनडी लूप से सराय काले खां की ओर आने वाले मार्ग पर हुई। यहां भी कार में आग लगने पर सवार ने कूद कर जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।