विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैरालंपियन सुवर्णा राज बनेंगी दिल्ली की 'दिव्यांगजन राज्य आयुक्त', उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

Published: Fri, 23 Oct 2026 03:26 PM (IST)

एशियन पैरा गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता पैरालंपियन सुवर्णा राज को दिल्ली का दिव्यांगजन राज्य आयुक्त नियुक्त किया जाएगा है। ...और पढ़ें

एशियन पैरा गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता सुवर्णा राज, सोशल मीडिया

एशियन पैरा गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता सुवर्णा राज, सोशल मीडिया

HighLights

  1. सुवर्णा राज बनीं दिल्ली की दिव्यांगजन राज्य आयुक्त।

  2. एशियन पैरा गेम्स में जीता था स्वर्ण पदक।

  3. उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने की नियुक्ति।

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। पैरालंपिक खिलाड़ी और एशियन पैरा गेम्स 2026 की स्वर्ण पदक विजेता सुवर्णा राज दिल्ली की राज्य दिव्यांग आयुक्त नियुक्त की जाएंगी। एलजी तरनजीत सिंह संधू ने चयन समिति की ओर से सुझाए गए तीन उम्मीदवारों के पैनल में से उनके नाम को अंतिम मंजूरी दी है।

दिव्यांगजन के अधिकारों और कल्याण से जुड़े मामलों की निगरानी करने वाले इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के तहत की जा रही है।

2024 में मांगा गया था आवेदन

राज्य दिव्यांग आयुक्त का पद पिछले आयुक्त का कार्यकाल पूरा होने के बाद से रिक्त था। वर्ष 2024 में शुरू की गई पिछली चयन प्रक्रिया में किसी उम्मीदवार का चयन नहीं हो सका था। इसके बाद जुलाई 2026 में नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए गए। समाज कल्याण विभाग को निर्धारित अवधि में कुल 18 आवेदन मिले। जांच के बाद 15 उम्मीदवार पात्र पाए गए।

13 उम्मीदवारों का हुआ था चैन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 20 अगस्त 2026 को उपस्थित 13 पात्र उम्मीदवारों से अलग-अलग बातचीत की। समिति ने उनकी शैक्षणिक योग्यता, पेशेवर अनुभव, दिव्यांगजन के अधिकारों की समझ और प्रशासनिक क्षमता सहित विभिन्न पहलुओं का आकलन किया।

कब तक रहेगी जिम्मेदारी?

इसके बाद सर्वसम्मति से तीन उपयुक्त उम्मीदवारों का पैनल एलजी को भेजा गया। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा 79 के तहत राज्य दिव्यांग आयुक्त की नियुक्ति का प्रविधान है। दिल्ली के संबंधित नियमों के अनुसार, यह पूर्णकालिक पद है। आयुक्त का कार्यकाल पदभार संभालने की तारीख से तीन साल या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, रहेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 30 हजार फ्लैट बिकने को तैयार, DDA दे रहा 25% डिस्काउंट; नरेला में अब तक 2500 की बुकिंग

यह भी पढ़ें- 30 अक्टूबर को ही दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, पुलिस ने दे दी अनुमति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।