Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्लीवालों को तीन माह और झेलना होगा जाम, स्वामी दयानंद मार्ग पर यू-टर्न की योजना अटकी

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 06:00 PM (IST)

    स्वामी दयानंद मार्ग को सिग्नल फ्री बनाने की योजना दिल्ली जल बोर्ड के पाइपलाइन कार्य के कारण अटक गई है, जिससे अगले तीन माह तक वाहनचालकों को जाम से जूझन ...और पढ़ें

    स्वामी दयानंद मार्ग को सिग्नल फ्री बनाने की योजना अटक गई। (AI Generated Image)

    स्वामी दयानंद मार्ग को सिग्नल फ्री बनाने की योजना अटक गई। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. स्वामी दयानंद मार्ग पर यू-टर्न योजना फिलहाल अटकी।

    2. दिल्ली जल बोर्ड के पाइपलाइन कार्य से देरी।

    3. वाहनचालकों को तीन माह तक जाम से जूझना पड़ेगा।

    सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। स्वामी दयानंद मार्ग को सिग्नल फ्री बनाने की योजना फिलहाल अटक गई है। श्यामलाल कॉलेज के पास केशव चौक से कड़कड़ी मोड़ तक प्रस्तावित चार यू-टर्न में से केवल एक को ही चालू किया जा सका है, जबकि बाकी तीन यू-टर्न का काम अधूरा पड़ा है।

    दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड की ओर से इस मार्ग पर बड़ी पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी कारण लगभग तैयार हो चुके यू-टर्न को भी फिलहाल जर्सी बैरियर लगाकर बंद रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद ही इन यू-टर्न को शुरू किया जाएगा। इसके चलते लगभग तीन माह तक वाहनचालकों को जाम से जूझना पड़ेगा।

    जाम फ्री बनाने के लिए किया गया था सर्वे

    विकास मार्ग की तर्ज पर कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर से श्याम लाल कॉलेज के पास केशव चौक तक जाम फ्री बनाने के लिए गांधी नगर ट्रैफिक इंस्पेक्टर चैतन्य अभिजीत ने यहां सर्वे किया था। इसके बाद चार यू टर्न बनाने की योजना बनी और यू टर्न बना दिए गए। कांति नगर, ईस्ट आजाद नगर रेड लाइट, कृष्णा नगर और कड़कड़डूमा कोर्ट रेड लाइट के पास यू टर्न तो बना दिए गए हैं लेकिन इन्हें बनाकर जर्सी बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है।

    अभी भी इन रेड लाइट पर रोजाना लंबा जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस की योजना थी कि रेड लाइट को बंद कर यू-टर्न शुरू कर ट्रैफिक को सुचारु किया जाएगा, लेकिन मौजूदा हालात में लोगों को अभी भी जाम का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक पाइपलाइन का काम पूरा होने में दो से तीन माह का समय लग सकता है। ऐसे में तब तक इस व्यस्त मार्ग से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।

    खबरें और भी

    एक यू टर्न कर दिया गया है शुरू

    दो दिन पूर्व ट्रैफिक पुलिस ने कांति नगर व बिहारी कॉलोनी रेड लाइट को बंद कर यहां यू टर्न बंद कर दिया है। इससे यह क्षेत्र पूरी तरह से जाम फ्री हो गया है। बिहारी कालोनी से शाहदरा और वेलकम आदि जाने वाले वाहन यू टर्न लेकर आ रहे हैं। वहीं कांति नगर की ओर से बिहारी कॉलोनी या कड़कड़ी मोड़ की ओर जाने वाले वाहनचालक केशव चौक गोल चक्कर से यू टर्न लेकर लौट रहे हैं।

    बिहारी कॉलोनी यू टर्न को खोल दिया गया है लेकिन अन्य यू टर्न को जल बोर्ड की पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद खोला जाएगा। अभी पाइप रोड पर ही हैं, ऐसे में वाहनों को मुड़ने में समस्या आएगी- के रमेश, डीसीपी ट्रैफिक, ईस्टर्न रेंज

    यह भी पढ़ें- दिल्लीवाले ध्यान दें: 18 से 20 जून तक 42 जगहों पर लगेंगे कैंप, हर समस्याओं का होगा समाधान; देखें डिटेल्स