विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP कार्यकर्ता के पिता से मारपीट के मामले में स्वतंत्र पटियाला हाउस कोर्ट में पेश, एक दिन के लिए भेजा जेल

Published: Sun, 06 Sep 2026 02:57 PM (IST)

CJP कार्यकर्ता के पिता से मारपीट मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक ...और पढ़ें

स्वतंत्र कुमार।

स्वतंत्र कुमार।

HighLights

  1. स्वतंत्र कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।

  2. उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

  3. मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता के पिता के साथ मारपीट मामले में गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र कुमार को रविवार को पटियाला हाउस कोर्ट के ड्यूटी एमएम ((Duty MM - Metropolitan Magistrate/ महानगर दंडाधिकारी) के सामने पेश कर एक दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। अब उसे सोमवार को दोबारा संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्वतंत्रत के खिलाफ मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मारपीट का सेक्शन जमानती है और एसटी एसटी सेक्शन गैर जमानती तो है पर अधिकतर मामले में पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है और कोर्ट भी तुरंत जमानत दे देती है। स्वतंत्र के मामले में भी कल हो सकता है उसे कोर्ट से जमानत मिल जाए।

नाबालिग सीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत पर पॉक्सो में दर्ज मामला अज्ञात के खिलाफ है, इसलिए पुलिस ने अभी इसमें जांच भी शुरू नहीं की है। आगे इस पर निर्णय लिया जाएगा। पहले किशोर का पटियाला कोर्ट में बयान कराया जाएगा, उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

उधर, चिराग पासवान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करने का कोई निर्णय नहीं लिया है।