विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनीतिक बदले की कार्रवाई है, जब तक जिंदा हूं बीजेपी से लड़ता रहूंगा: तेजस्वी यादव

Published: Tue, 14 Oct 2025 12:35 AM (IST)Updated: Tue, 14 Oct 2025 12:38 AM (IST)

राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आईआरसीटीसी होटल घोटाले में आरोप तय होने पर तेजस्वी यादव ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया। उन्होंने ...और पढ़ें

आईआरसीटीसी होटल घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों पर आरोप तय।

आईआरसीटीसी होटल घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों पर आरोप तय।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश का कोर्ट द्वारा आईआरसीटीसी होटल घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों पर आरोप तय किए जाने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम इस मामले में लड़ते रहेंगे। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए ऐसी कार्रवाई की जा रही है। हम अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। बिहार के लोग समझदार हैं, वे सच्चाई जानते हैं।

उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने रेलवे को 90 हजार करोड़ का मुनाफा दिलाया, हर बजट में किराया घटाया, जिसे ऐतिहासिक रेल मंत्री कहा गया, जिनसे हार्वर्ड और आइआइएम के छात्र सीखने आए उसी व्यक्ति पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं जब तक जिंदा हूं, बीजेपी से लड़ता रहूंगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।