Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खाने में जहर? दिल्ली के 5 स्टार होटल में खाना खाते ही बीमार पड़ी महिला, शिकायत पर FIR दर्ज

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 09:44 AM (IST)

    दिल्ली के फाइव स्टार होटल द ललित में खाना खाने के बाद एक महिला गंभीर रूप से बीमार पड़ गई। आरोप है कि होटल के भोजन से उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे ...और पढ़ें

    महिला ने भोजन विषाक्तता का आरोप लगाया है। सांकेतिक तस्वीर सौजन्य- एआई जेनरेटेड

    महिला ने भोजन विषाक्तता का आरोप लगाया है। सांकेतिक तस्वीर सौजन्य- एआई जेनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी के बाराखंभा रोड स्थित फाइव स्टार होटल द ललित के खिलाफ महिला के बीमार पड़ने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।

    आरोप है कि होटल में परोसे गए भोजन को खाने से महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

    कमरे में मिली बेसुध

    पुलिस के अनुसार, 25 जनवरी को महिला ने पीसीआर कॉल कर बताया कि होटल के कमरे में मंगवाए गए भोजन को खाने के बाद उसकी हालत खराब हो गई है।

    महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वह अस्वस्थ हालत में कमरे के भीतर ही फंसी हुई है और उसे तत्काल सहायता की जरूरत है। सूचना मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 286 (विषैले पदार्थ के संबंध में लापरवाही) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    दिल्ली पुलिस को किया था कॉल

    पीसीआर कॉल के बाद महिला उपनिरीक्षक समेत पुलिस की एक टीम तुरंत होटल पहुंची। पुलिस के मुताबिक, 12वीं मंजिल पर स्थित कमरे का दरवाजा बार-बार खटखटाने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो होटल स्टाफ की मौजूदगी में मास्टर की से दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर महिला बीमार हालत में मिली।

    जांच में सामने आया कि पीड़िता दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके की रहने वाली है। उसने 20 जनवरी को होटल में चेक-इन किया था और 31 जनवरी तक की बुकिंग थी।

    क्या है पूरा मामला?

    महिला ने पुलिस को बताया कि 24 जनवरी को उसने होटल के एक रेस्टोरेंट से रूम सर्विस के जरिए खाना मंगवाया था। भोजन करने के कुछ ही समय बाद उसे तेज बेचैनी, घबराहट और तबीयत बिगड़ने की शिकायत होने लगी।

    हालत गंभीर होने पर पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए महिला को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे निगरानी में रखा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, हालांकि डाक्टर उसकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

    खबरें और भी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की क्राइम टीम ने होटल के कमरे का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने 16 अहम साक्ष्य जब्त किए, जिनमें संदिग्ध खाद्य पदार्थ और तरल पदार्थ शामिल हैं।

    सभी नमूनों को सील कर पुलिस हिरासत में लिया गया है और उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की तबीयत खराब होने की असली वजह क्या थी।