तुर्कमान गेट पर बुलडोजर एक्शन जारी, पथराव केस में अब तक 11 गिरफ्तार; मौलाना रशीद बोले:- 'निर्दोष पर न हो कार्रवाई'
तुर्कमान गेट पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पथराव मामले में पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियां 11 हो गई हैं। एमसीडी ने ...और पढ़ें

मौलाना खालिद रशीद ने की निर्दोषों पर कार्रवाई न करने की अपील। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। तुर्कमान गेट इलाके में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान और इसके दौरान हुए पथराव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई तेज कर दी है। उपद्रवियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसी के साथ इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 11 हो गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर सभी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और आगे भी गिरफ्तारियां संभव हैं।
रामलीला मैदान की ओर से भी जारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
बुधवार तड़के MCD द्वारा रामलीला मैदान की ओर से अतिक्रमण हटाने का शुरू हुआ काम जारी है। इसी दौरान तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाए जाने को लेकर उपद्रव हुआ था। पुलिस और भीड़ के बीच हुई झड़प के दौरान पत्थरबाज़ी हुई, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

मौलाना खालिद बोले: - "निर्दोष पर कार्रवाई न हो"
तुर्कमान गेट पर हुए तनाव के बाद मौलाना खालिद रशीद ने शांति की अपील की है। उन्होंने कहा, "कानून अपना काम करे, लेकिन किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।"
खबरें और भी
"Action should not be taken against any innocent": Maulana Khalid Rasheed on stone-pelting incident at Turkman Gate
— ANI Digital (@ani_digital) January 8, 2026
Read @ANI story | https://t.co/J8c9XtZpl9#TurkmanGate #Stone #innocent pic.twitter.com/auWrzHeIMN
यह भी पढ़ें- दिल्लीः तुर्कमान गेट के आस-पास कर्फ्यू जैसे हालात, पैदल आने-जाने पर भी पाबंदी, दुकानें बंद; आई आपातकाल की याद
अभियान के दौरान कड़ी सुरक्षा
दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद MCD ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था। इसमें करीब 17 बुलडोजर तैनात किए गए और रात एक बजे से सुबह सात बजे तक लाइब्रेरी, बैंक्वेट हॉल, डिस्पेंसरी, पब्लिक टॉयलेट और कई बड़े ढांचे ध्वस्त किए गए।

सुरक्षा एजेंसियों की जांच तेज
इस इलाके की जमीन को लेकर याचिकाकर्ता और MCD के बीच विवाद जारी है। एमसीडी का कहना है कि मस्जिद प्रबंध समिति या वक्फ बोर्ड के पास जमीन के स्वामित्व का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। याचिका में यह भी उल्लेख है कि लाल किले के पास हुए कार विस्फोट मामले में आरोपी उमर, इसी मस्जिद में 10 मिनट से अधिक समय तक रुका था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी और कागज़ों की जांच बढ़ा दी थी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के तुर्कमान गेट बवाल में घिरे सपा सांसद नदवी, प्रतिनिधि का दावा- मौके पर नहीं गए
अतिक्रमण हटाने में कठिनाई— एक साथ तीन बुलडोजर की आवश्यकता
MCD अधिकारियों के मुताबिक, अतिक्रमण वाले ढांचे इतने मजबूत थे कि दीवारों को गिराने के लिए एक साथ तीन बुलडोजर लगाने पड़े। कई अवैध निर्माण इतने मोटे और मजबूत तरीके से खड़े किए गए थे कि उन्हें हटाने में टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
-1767861514578.jpeg)
यह भी पढ़ें- तुर्कमान गेट पर MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दस इंच मोटी दीवारें तोड़ने में छूटे पसीने; PHOTOS
समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ