दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में धुआं ...और पढ़ें
HighLights
पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में लकड़ी के गोदाम में आग।
आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में दल्लूपुरा गांव के अनियोजित क्षेत्र में रविवार दोपहर को 800 गज में बने लकड़ी के अवैध गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में काम कर रहे 10 कर्मचारियों ने वक्त रहते बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
बताया गया कि गोदाम में एक के बाद एक रखे चार एलपीजी सिलिंडर फटने से आग और भीषण हो गई। आनन-फानन आसपास के घरों से डेढ़ हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दमकल 30 गाड़ियों ने छह घंटे में रविवार रात 9:35 बजे आग पर काबू पा लिया गया। कूलिंग का काम जारी है।

बताया गया कि गोदाम में वेल्डिंग का काम हो रहा था, उसी से आग लगी। आग को और अधिक भड़कने से बचाने के लिए पुलिस ने आसपास घरों से एलीपीजी सिलिंडर बाहर निकलवा दिए।
गोदाम में लकड़ी, पीवीसी और थिनर केमिकल रखे होने की वजह से दमकल को आग पर काबू पाने में दिक्कत आई। धुएं की वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया, आंखों में जलन हुई।

5 किमी दूर तक धुआं
आग का धुआं पांच किमी दूर नोएडा और साहिबाबाद से भी नजर आ रहा था। गोदाम में जो कर्मचारी काम करते हैं, वे यहीं रहते हैं और खाना भी बनाते हैं। दमकल विभाग ने पहले 10 गाड़ियां भेजी थीं, बाद में 20 गाड़ियां और भेजी गईं।

वहीं, आग बुझाने के दौरान दमकल के स्टेशन अफसर बेहोश हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार को छुट्टी होने की वजह से कई लोग बाहर गए हुए थे। लोग अपना सामान लेकर सड़कों पर बैठ गए।
लोगों ने बताया कि इस गोदाम में पहले कबाड़ का काम होता था। एक साल पहले उसमें आग लगी थी। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार का कहना है कि मकान का मालिक धर्मराज है। कैलाश और मनोज, दीपक गुप्ता ने किराये पर गोदाम लिया हुआ है। किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है।
