'राम मंदिर से चढ़ावा चोरी करने वालों के खिलाफ हो फास्ट ट्रैक सुनवाई', विहिप ने अपनाया कड़ा रुख
विहिप ने अयोध्या के रामलला मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर और जांच का दायरा बढ़ ...और पढ़ें

विहिप ने अपनाया कड़ा रुख। फाइल फोटो
HighLights
विहिप ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कठोर रुख अपनाया।
दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर और जांच विस्तार की मांग।
मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई करने वाली विहिप ने मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर कठोर रुख अपनाया है।
विहिप ने अयोध्या स्थित रामलला मंदिर में चंदा चोरी मामले में एसआइटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद दोषियों के विरूद्ध तत्काल एफआइआर दर्ज कराने की मांग की है।
'बढ़ाया जाए जांच का दायरा'
विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि इस मामले में दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। साथ ही जांच का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए।
विहिप अध्यक्ष ने इस मामले में एक पोस्टर भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है, जिसमें मांग करते हुए कहा है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। साथ ही दोष सिद्ध होने पर कठोर दंड दिया जाना चाहिए।
ज्ञात हो कि विहिप ने चढ़ावा चोरी के मद्देनजर अयोध्या में कल से आयोजित होने वाली पांच दिवसीय शीर्ष बैठकें भी स्थगित कर दी है।
यह भी पढ़ें- 'FIR के बिना SIT बिना तीर की कमान है', राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच रिपोर्ट पर अखिलेश का तंज