विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR रेड अलर्ट: 100 की स्पीड से चली हवाएं, कई जिलों में तेज बारिश; लोगों को घरों में रहने की सलाह

Published: Thu, 11 Jun 2026 09:13 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2026 02:11 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में अगले कुछ घंटों के लिए भीषण आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और 100 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं ...और पढ़ें

दिल्ली आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया। फोटो: सांकेतिक

दिल्ली आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट जारी

  2. 100 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

  3. भीषण आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR के लोगों को अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश सरकार और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए Severe Thunderstorm with Hail (भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि) का अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम सहित कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। कई जगहों ब्लैकआउट हो गया है।

अलर्ट के दायरे में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली से सटे कई जिले शामिल हैं। अलर्ट के अनुसार अगले 3 घंटों में तेज आंधी, बिजली गिरने, मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं

अलर्ट मैप के मुताबिक प्रभावित क्षेत्र दिल्ली की सीमा से लगे पश्चिमी यूपी के बड़े हिस्से में फैला हुआ है, जिसमें मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा और आगरा तक का इलाका शामिल है। मौसम विभाग ने भी दिल्ली-NCR में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

क्या करें?

  • घरों और सुरक्षित इमारतों के अंदर रहें।
  • पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें।
  • अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • वाहन खुले में पार्क न करें।
  • बिजली चमकने के दौरान मोबाइल या धातु की वस्तुओं का उपयोग खुले स्थान पर न करें।

क्या न करें?

  • पेड़ों के नीचे न खड़े हाें।
  • जलभराव वाली सड़कों से गुजरने की कोशिश न करें।
  • बच्चों और पालतू जानवरों को बाहर न छोड़ें।

यह भी पढ़ें- फीस से लेकर फायर सेफ्टी और बेसमेंट तक के बनेंगे नियम, दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर लगाम लगाने की तैयारी