विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केजरीवाल को बंगला ऑफर करने वाले अशोक मित्तल को मिली राघव चड्ढा की कुर्सी, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

Published: Thu, 02 Apr 2026 06:05 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2026 06:11 PM (IST)

आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। उनकी जगह लवली प्रोफेशनल ...और पढ़ें

कौन हैं डॉ. अशोक मित्तल, आम आदमी पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी। फाइल फोटो

कौन हैं डॉ. अशोक मित्तल, आम आदमी पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी। फाइल फोटो

HighLights

  1. राघव चड्ढा को राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से हटाया गया।

  2. डॉ. अशोक मित्तल AAP के नए डिप्टी लीडर नियुक्त।

  3. मित्तल LPU संस्थापक और कई संसदीय समितियों के सदस्य।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से आम आदमी पार्टी से एक अघोषित दूरी बनाए हुए सांसद राघव चड्ढा को 2 अप्रैल 2026 को पार्टी ने आखिरकार राज्यसभा डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया।

राघव की जगह पर Aam Aadmi Party ने डॉ. अशोक मित्तल को पार्टी की ओर से राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया है। आइए जानते हैं कौन हैं डॉ. अशोक मित्तल जिनको पार्टी ने राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह दी है।

कौन हैं डॉ. अशोक मित्तल?

डॉ. अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर होने के साथ ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। मित्तल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रशंसनीय कार्य और समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं।

सामान्य परिवार में जन्मे अशोक मित्तल ने अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर सफलता प्राप्त की और इतने बड़े मुकाम तक पहुंचे हैं।

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने के लिए इन्होंने जालंधर में देश के प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी(एलपीयू) की स्थापना की। एलपीयू भारत की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटियों में से एक है। 50 से अधिक देशों से छात्र यहां पढ़ने आते हैं।

कब बने सांसद, किन समितियों के रहे सदस्य?

उनका चयन अप्रैल 2022 में राज्यसभा में हुआ था। तब से ही वह कई संसदीय समितियों के सदस्य रह चुके हैं। इनमें रक्षा समिति, वित्त समिति प्रमुख है। इसके साथ ही उन्हें भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री ग्रुप का फरवरी 2026 में सदस्य बनाया गया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑल पार्टी डेलिगेशन में विदेश भी गए

ऑपरेशन सिंदूर के बाद डीएमके सांसद कनीमोझी की अध्यक्षता में रूस, Latvia, स्लोवेनिया, ग्रीस और स्पेन गए ऑल पार्टी डेलिगेशन में भी अशोक मित्तल शामिल थे।

केजरीवाल को ऑफर किया था अपना बंगला

साल 2024 में केजरीवाल ने जब जेल से लौटने के बाद दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दिया था, तब अशोक मित्तल ने ही अपना बंगला उन्हें रहने के लिए ऑफर किया था। उस वक्त अशोक मित्तल ने कहा था, केजरीवाल द्वारा CM आवास छोड़ने के बाद मैंने उन्हें खुद के साथ रहने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि आप के अन्य नेताओं ने भी साथ रहने का निमंत्रण दिया था, लेकिन उन्होंने मेरे साथ रहने का फैसला लिया। 

कितनी है संपत्ति?

चुनावी लेखा-जोखा रखने वाली संस्था एडीआर यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के अनुसार अशोक मित्तल 91 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। 

यह भी पढ़ें- AAP के 'ब्लू आइड ब्वॉय' Raghav Chadha से क्यों रूठ गए केजरीवाल? दोनों में बढ़ीं दूरियों की कई वजहें आईं सामने

यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा को झटका: AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, राज्यसभा में बोलने पर भी पाबंदी की मांग की